Date: 30/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आइसा-इंकलाबी नौजवान सभा का सामूहिक उपवास
6/29/2026 2:19:23 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और इंकलाबी नौजवान सभा के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सामूहिक उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अव्यवस्था, पेपर लीक तथा परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आइसा के जिला सचिव जयशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने में सरकार विफल रही है। आइसा के जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि नीट सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का सरकार पर भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था लगातार संकट में है और इसकी नैतिक जिम्मेदारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लेनी चाहिए। इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सचिव एवं पूर्व विधायक शिवप्रकाश ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में धांधली, विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक अव्यवस्था और छात्रों के मुद्दों पर सरकार की चुप्पी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की। सभा के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार ने नीट पेपर लीक समेत सभी परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की मांग की। वहीं, आइसा के जिला सहसचिव चंदन दास ने चेतावनी दी कि यदि सरकार छात्रों की मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में आरवाईए के जिला सचिव निरंजन केशरी, चंदन दास, रौशन कुशवाहा, साहिल अरोरा, अखिलेश कुमार, हरिनारायण, नीतू कुमारी, वर्षा कुमारी, हांशिका, अनिता, विवेक, गौतम, विद्यानिवास, अनूप, सुमित, पंकज कुशवाहा, मनीष यादव, रणधीर राणा, राहुल सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विधायक अरूप चटर्जी का सांसद ढुल्लू महतो पर पलटवार, कहा- 'खुद को हरिश्चंद्र बताने वाले सांसद पहले अपने गिरेबान में झांकें'
#
शांति भवन विवाद पहुंचा धनबाद मेयर के पास, वर्त्तमान कमिटी ने पूर्व कमिटी अध्यक्ष पर लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप, ददन सिंह ने कहा...
#
जगन्नाथ मंदिर में स्नान यात्रा संपन्न, 15 दिनों के अज्ञातवास में जाएंगे भगवान जगन्नाथ, 16 जुलाई को निकलेगी रथ यात्रा
#
दोनों हाथ नहीं हैं, पर हौसले आज भी जिंदा हैं: पैरों से मोबाइल चलाता है बृजेश, सैकड़ों बच्चों को शिक्षित कर इंजीनियर बनने का है सपना
#
ऑपरेशन मुस्कान: पुलिस ने खोज निकाले 20 लाख के चोरी व गुम हुए 68 स्मार्टफोन, चेहरों पर लौटी मुस्कान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कर्मियों को बंधक बना , अपराधियों ने धावा बोला
#
बड़े पर्दे पर लौटेगा मिर्जापुर का खौफ! फिल्म में फिर छिड़ेगी गद्दी की जंग
#
सोना-चांदी हुआ सस्ता! खरीदारी और निवेश का सुनहरा मौका
#
हांगकांग में निपम चौहान ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत किया भारत का नाम रोशन
#
बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर सख्ती, सिर्फ 21 निजी स्वास्थ्य संस्थान ही होंगे मान्य