Date: 30/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शांति भवन विवाद पहुंचा धनबाद मेयर के पास, वर्त्तमान कमिटी ने पूर्व कमिटी अध्यक्ष पर लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप, ददन सिंह ने कहा...

6/29/2026 5:26:16 PM IST

74
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद: बैंक मोड़ स्थित शांति भवन फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन की नई कमेटी और पूर्व पदाधिकारियों के बीच विवाद धीरे-धीरे गहराता जा रहा है। नई कमेटी ने धनबाद नगर निगम और बैंक मोड़ थाना को लिखित शिकायत देकर पूर्व अध्यक्ष जावेद खान, सचिव नारायण मोदी, कोषाध्यक्ष नितिन पटेल समेत अन्य लोगों पर वित्तीय अनियमितता, दस्तावेज गायब करने और सोसाइटी की व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष ददन सिंह, सचिव राहुल कुमार सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने इसको लेकर धनबाद मेयर को एक शिकायत पात्र दिया है,जिसमे कहा गया है कि पिछले 17 वर्षों के दौरान मेंटेनेंस, डीजल खरीद, जनरेटर संचालन, बिजली-पानी और अन्य मदों में हुए खर्च का पूरा लेखा-जोखा अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। नई कमेटी का दावा है कि रिकॉर्ड की जांच होने पर करोड़ों रुपये की वित्तीय गड़बड़ी सामने आ सकती है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पूर्व कमेटी के कार्यकाल में भवन के रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया, जिससे बिल्डिंग की स्थिति जर्जर हो गई, जिससे आने वाले दिनों में बड़ी दुर्घटनाये हो सकती है। आवेदन में जनरेटर, ड्रेनेज सिस्टम, लिफ्ट और इलेक्ट्रिकल वायरिंग की खराब स्थिति का भी जिक्र किया गया है। नई कमेटी ने आरोप लगाया है कि लेखा-जोखा मांगने के बाद कुछ लोगों द्वारा कर्मचारियों को धमकाने की कोसिस की गई यहाँ तक की पुलिस का भी जावेद खान ने इस्तेमाल किया, कई घंटो तक थाना में बैठा कर मानसिक टॉर्चर करवाया गया। कमिटी के अध्यक्ष ददन सिंह ने यह भी आरोप लगाया की अगर जावेद खान की गहराई से जाँच की जाये तो शांति भवन क्या कई मामले में इनकी गर्दन फंस सकती है। उन्होंने कहा की जावेद खान ने समिति को अस्थिर करने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने की कोशिश की है। इस मामले में विस्तृत जांच, वित्तीय ऑडिट और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इधर कोयलांचल लाइव ने जब जावेद खान से समर्पक करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल फ़ोन बंद पाया गया। आरोपों पर पूर्व पदाधिकारियों का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

# विधायक अरूप चटर्जी का सांसद ढुल्लू महतो पर पलटवार, कहा- 'खुद को हरिश्चंद्र बताने वाले सांसद पहले अपने गिरेबान में झांकें'
#  जगन्नाथ मंदिर में स्नान यात्रा संपन्न, 15 दिनों के अज्ञातवास में जाएंगे भगवान जगन्नाथ, 16 जुलाई को निकलेगी रथ यात्रा
# दोनों हाथ नहीं हैं, पर हौसले आज भी जिंदा हैं: पैरों से मोबाइल चलाता है बृजेश, सैकड़ों बच्चों को शिक्षित कर इंजीनियर बनने का है सपना 
# ​ऑपरेशन मुस्कान: पुलिस ने खोज निकाले 20 लाख के चोरी व गुम हुए 68 स्मार्टफोन, चेहरों पर लौटी मुस्कान
# केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आइसा-इंकलाबी नौजवान सभा का सामूहिक उपवास