Date: 30/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विधायक अरूप चटर्जी का सांसद ढुल्लू महतो पर पलटवार, कहा- 'खुद को हरिश्चंद्र बताने वाले सांसद पहले अपने गिरेबान में झांकें'

6/29/2026 5:26:16 PM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के बयान को लेकर निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने मोर्चा खोल दिया है। सांसद द्वारा उनके स्वर्गीय पिता पर की गई टिप्पणी से नाराज विधायक ने धनबाद परिसदन में प्रेस वार्ता कर सांसद के बयान की कड़ी निंदा की। अरूप चटर्जी ने कहा कि उनके पिता हमेशा मजदूरों के हित के लिए संघर्ष करते रहे और आज भी उनके शहादत दिवस पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं। उन्होंने सांसद ढुल्लू महतो पर निशाना साधते हुए कहा कि सांसद खुद को हरिश्चंद्र बताते हैं और दूसरों को माफिया कहते हैं, जबकि उनके कई मामलों की जांच होनी चाहिए। विधायक ने आरोप लगाया कि धनबाद में कोयले के अवैध कारोबार में सांसद की बड़ी भूमिका है और उनके बेटे भी इसी कारोबार में लगे हुए हैं। अरूप चटर्जी ने कहा कि सांसद हार्डकोक उद्योग को बर्बाद करने में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खुद कई हार्डकोक भट्ठों का संचालन कर चोरी के कोयले को खपाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि धनबाद में सांसद से बड़ा माफिया कोई नहीं है। उन्होंने सांसद के सीबीआई और ईडी जांच वाले बयानों पर भी हमला बोला और कहा कि अगर सांसद खुद को बेदाग मानते हैं तो जांच से क्यों डरते हैं। विधायक ने कहा कि अगर सांसद सच में गरीबों के मसीहा हैं तो उनके नाम पर कब्जे वाली जमीन गरीबों को दान कर देनी चाहिए। फ्लाईओवर विवाद को लेकर भी अरूप चटर्जी ने सांसद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गोविंदपुर-निरसा एलिवेटेड फ्लाईओवर की मांग क्षेत्र की जनता की थी और यह योजना सांसद बनने से पहले ही स्वीकृत हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद सिर्फ श्रेय लेने की राजनीति कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि धनबाद का गया पुल विधायक राज सिन्हा के प्रयासों का परिणाम है, लेकिन सांसद उस पर भी अपना श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद केंद्र सरकार से आज तक एक नाला तक का फंड पास नहीं करा पाए। फ्लाईओवर निर्माण में कमीशन के आरोपों पर अरूप चटर्जी ने कहा कि उनका विरोध सिर्फ इस बात को लेकर है कि टेंडर लेने वाली कंपनी काम को कोयला माफियाओं के हाथों न सौंपे। उन्होंने गोपालीगंज क्षेत्र की जमीन और वसूली को लेकर भी सांसद पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि निरसा में कोई धमका कर काम नहीं कर सकता। विधायक ने सांसद पर रंगदारी और अवैध कोयला कारोबार के आरोप लगाते हुए कहा कि जो व्यक्ति खुद आरोपों से घिरा है, वह दूसरों को बदनाम करने में लगा है। अरूप चटर्जी ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को ऐसे व्यक्ति को टिकट देने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2029 में भाजपा ऐसे व्यक्ति को टिकट नहीं देगी। साथ ही उन्होंने सांसद को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो निर्दलीय चुनाव लड़कर दिखाएं। बता दें कि बीते दिनों सांसद ढुल्लू महतो ने गोविंदपुर-निरसा एलिवेटेड फ्लाईओवर मामले को लेकर विधायक अरूप चटर्जी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह उनके पिता के समय से विधायक हैं और अरूप चटर्जी अनुकंपा और दया पर विधायक बने हैं। इसी बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

# शांति भवन विवाद पहुंचा धनबाद मेयर के पास, वर्त्तमान कमिटी ने पूर्व कमिटी अध्यक्ष पर लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप, ददन सिंह ने कहा...
#  जगन्नाथ मंदिर में स्नान यात्रा संपन्न, 15 दिनों के अज्ञातवास में जाएंगे भगवान जगन्नाथ, 16 जुलाई को निकलेगी रथ यात्रा
# दोनों हाथ नहीं हैं, पर हौसले आज भी जिंदा हैं: पैरों से मोबाइल चलाता है बृजेश, सैकड़ों बच्चों को शिक्षित कर इंजीनियर बनने का है सपना 
# ​ऑपरेशन मुस्कान: पुलिस ने खोज निकाले 20 लाख के चोरी व गुम हुए 68 स्मार्टफोन, चेहरों पर लौटी मुस्कान
# केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आइसा-इंकलाबी नौजवान सभा का सामूहिक उपवास