Date: 30/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 रंगदारी को लेकर हुई चाकूबाजी, तीन घायल, जाँच में जुटी पुलिस 

6/29/2026 6:20:36 PM IST

26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: साकची मार्केट में रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल, पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच में जुटी ब्यबरियों में दहशत। साकची स्थित शालीमार मार्केट में दोपहर रंगदारी मांगने को लेकर चाकूबाजी की घटना से दूकानदारों में हड़कंप मच गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर दोबारा बाजार पहुंचे और दुकानदारों को धमकी देकर फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा हैं की बुलेट बाइक पर सवार तीन युवक  एक पान दुकान पर पहुंचे। गुटखा और सिगरेट लेने के बाद उन्होंने दुकानदार से 500 रुपए की रंगदारी मांगी। दुकानदार के विरोध करने पर आसपास के लोग जमा हो गए और दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। चाकू के हमले में मिनादुल हक, एमडी ताज और एमडी अब्दुल मस्जिद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। दिनदहाड़े हुई इस वारदात को कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा हो गया, दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, बाजार में नियमित गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।साकची थाना पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट