Date: 30/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अनियंत्रित इनोवा कार ने रिटायर शिक्षक समेत दो रौंदा,हुई मौत
6/29/2026 6:20:36 PM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव के समीप सोमवार की दोपहर अनियंत्रित इनोवा कार ने सड़क बैंक से पैसा निकाल कर वापस लौट रहे साइकिल सवार रिटायर शिक्षक समेत दो को रौंद दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना के बाद भागने के क्रम में इनोवा कर भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि कार चला रहा चालक मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। उधर घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। तब आक्रोशित ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनाने एवं मुआवजे की मांग को लेकर दोनों के शव को सड़क के बीच रख सड़क जाम कर दिया। उनके द्वारा करीब साढे तीन घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। सूचना पाकर सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझाने-बुझाने लगे। पुलिस के काफी मशक्कत करने के बाद उन्हें समझा-बूझाकर जाम को हटवाया गया।इसके पश्चात पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतकों में सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहता खुर्द गांव निवासी स्व. इलाही बख्श के 72 वर्षीय पुत्र रमजान अली है। वह रिटायर शिक्षक थे एवं वर्ष 2016 के जनवरी माह में मोआप कला स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय से रिटायर हुए थे। जबकी दूसरा मृतक उसी गांव के निवासी नसरुद्दीन अंसारी का 30 वर्षीय पुत्र जाबिर अंसारी उर्फ मुन्ना है। वह पेशे से मजदूर था। इधर, मृतक के गांव के ही रहने वाले निवासी मो. शमशाद आलम ने बताया कि शुक्रवार सोमवार की दोपहर हमारे गांव के रिटायर शिक्षक रमजान अली साइकिल द्वारा बैंक से पैसा निकाल कर वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान बिहटा के तरफ से आ रही अनियंत्रित इनोवा कार ने पहले उन्हें टक्कर मारी। उसके बाद कुछ दूर जाकर गांव के ही जाबिर अंसारी उर्फ मुन्ना जो अपना मकान बनवाने के दौरान सड़क किनारे बैठे हुए थे, उन्हें भी रौंद दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुछ दूर जाकर उक्त कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जाता है कि मृतक रिटायर शिक्षक रमजान अली के परिवार में पत्नी जुलेखा खातून, छह पुत्र अरमान अली, अनवर अली, इरफान अली, सरफराज अली, इमरान अली, मो. फरहान व दो पुत्री संजीदा खातून एवं अफसरी खातून है। जबकि मृतक जाबिर अंसारी उर्फ मुन्ना अपने सात बहन व दो भाई में दूसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी सफीना खातून एवं एक पुत्री सनाया खातून है। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमीनी विवाद पर 6 साल बाद आया फैसला, दो अभियुक्तों को मिली आजीवन कारावास कि सजा
#
रंगदारी को लेकर हुई चाकूबाजी, तीन घायल, जाँच में जुटी पुलिस
#
बलियापुर पुलिस के हत्थे चढ़े 4 अपराधी, चोरी-छिनतई गिरोह का भंडाफोड़
#
बिना नक्शे के बना "गोल्डेन वेडिंग पैलेस" अब होगा ध्वस्त, निगम ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
#
सदर अस्पताल में कार्य कर रहे मजदूर अचानक छत से गिरा, पटना रेफर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कर्मियों को बंधक बना , अपराधियों ने धावा बोला
#
बड़े पर्दे पर लौटेगा मिर्जापुर का खौफ! फिल्म में फिर छिड़ेगी गद्दी की जंग
#
सोना-चांदी हुआ सस्ता! खरीदारी और निवेश का सुनहरा मौका
#
हांगकांग में निपम चौहान ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत किया भारत का नाम रोशन
#
बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर सख्ती, सिर्फ 21 निजी स्वास्थ्य संस्थान ही होंगे मान्य