Date: 06/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पंचतत्व में विलीन हुए मंत्री सुदिव्य कुमार, बेटे श्रेयस ने दी मुखाग्नि,सीएम हेमंत सोरेन हुए भावुक
9/6/2026 6:02:55 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उसरी नदी के किनारे हरसिंगराय डीह घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हुई। मंत्री सुदिव्य कुमार के पुत्र श्रेयस उर्फ हर्ष कुमार ने अपने पिता को नम आंखों से मुखाग्नि दी। इस भावुक मौके पर परिवार, समर्थकों और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों की आंखें नम नजर आईं। सुदिव्य कुमार के अंतिम संस्कार में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल संतोष गंगवार ,मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ,विधायक कल्पना सोरेन ,झरिया के पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ,विधयक राज सिन्हा समेत सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें अंतिम विदाई दी और श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि देने के बाद राज्यपाल वापस लौट गए। अंतिम संस्कार के दौरान घाट पर गमगीन माहौल रहा। अपने नेता और जनप्रतिनिधि को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग हरसिंगराय डीह घाट पहुंचे। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई के बाद सुदिव्य कुमार पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके निधन से झारखंड की राजनीति और गिरिडीह में शोक की लहर है।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचे मुख्यमंत्री, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
#
मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जताया गहरा दुख
#
बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे भोजपुर डीएम, पीड़ितों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली
#
पिता पर दिव्यांग बेटे की हत्या का आरोप, वारदात के बाद फरार
#
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, मुआवजे और ओवरब्रिज की मांग पर NH-33 जाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पुलिस ने गांजा और हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
#
सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में निकले कीड़े, बच्चों ने फेंकी थाली; FIR के आदेश से मचा हड़कंप
#
राजभवन मार्च के लिए गया से 133 वाहनों का काफिला पटना रवाना, विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में हजारों छात्र-युवा शामिल
#
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में मैराथन दौड़ और खेल उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
#
OTT पर जल्द दस्तक देगी 'Cocktail 2', फैंस का इंतजार हुआ खत्म