Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार

7/10/2026 2:59:03 PM IST

59
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Giridih : गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर ताराटांड़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जा रहा था। इस कार्रवाई की जानकारी एसपी डॉ. विमल कुमार ने पपरवाटांड़ पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन कर एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर, केवाईसी अपडेट और लोन दिलाने के नाम पर लोगों से बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी और ओटीपी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुंचा जा सके। एसपी ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
 
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए गोश्वामिनरेश की रिपोर्ट