Date: 06/07/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रेड लाइट एरिया में पुलिस का छापा, दर्जनों लड़कियों को पुलिस ने लिया हिरासत में ?

7/6/2026 12:25:36 PM IST

81
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :अवैध देह व्यापार के खिलाफ जहानाबाद में पुलिस की करवाई लगातार जारी है इसी क्रम में पुलिस ने जिला मुख्यालय के जनकपुर मोहल्ला में छापेमारी कर अवैध व्यापार के धंधा का भंडाफोड़ किया है। अरवल जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर  पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने जिले के कथित रेड लाइट एरिया में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों युवतियों को पूछताछ के लिए महिला थाना लाया गया। जानकारी के अनुसार, जिले के सभी थाना अध्यक्षों एवं डीएसपी के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने कई संदिग्ध ठिकानों की जांच की तथा वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अवैध गतिविधियों की जांच करना तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। महिला थाना में लायी गई युवतियों से पूछताछ की जा रही है। उनके पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी शामिल रहे। छापेमारी की कार्रवाई से इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। आपको बताते चलें कि अरवल जिला मुख्यालय में अवैध से व्यापार का धंधा पिछले कई दिनों से चल रहा था जिसकी सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी पुलिस सूचना के मामले को गंभीरता से लेते हुए छापामारी किया हिरासत में लिए गए सभी महिलाओं से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है बताया जाता है की गई महिला दूसरे राज्यों की है पुलिस उनके परिजन को सूचना दिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकिकात कर रही है। 
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट