Date: 08/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नीट की तैयारी कर रही छात्रा का शव कुएं से बरामद, परिवार में पसरा मातम
7/7/2026 5:20:33 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा का शव कुएं से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा पिछले तीन दिनों से लापता थी। परिजनों ने मानसिक तनाव की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक गांव का है, जहां 20 वर्षीय संध्या कुमारी का शव मंगलवार को घर के समीप स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता धर्मवीर यादव ने बताया कि संध्या परिवार की इकलौती बेटी थी और डॉक्टर बनने का सपना लेकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह दो बार नीट परीक्षा में शामिल हुई थी। परिजनों के अनुसार परीक्षा प्रभावित होने के बाद वह काफी तनाव में रहने लगी थी। स्वजनों ने बताया कि पांच जुलाई की सुबह करीब चार बजे संध्या घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर मुफस्सिल थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को गांव के लोगों ने कुएं में शव देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गुमशुदगी का मामला पहले से दर्ज था। सूचना मिलने पर कुएं से शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। छात्रा की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51.81 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
#
चेन्नई में पोटका के मजदूर की मौत, पत्नी ने किया मुआवजे की मांग
#
हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चार अन्य आरोपी गिरफ्तार
#
पुलिस ने गांजा और हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
#
भू-धसान से मची अफरा-तफरी, घरों में आई दरारें, सड़क पर उतरे ग्रामीण
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सोनारडीह भूधसान मामले में घटनास्थल पहुँचे सरयू राय, BCCL को ठहराया दोषी
#
दर्जनों घरों में पड़ी दरार, दहशत में लोग, घर खाली करने को हुए मजबूर
#
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन जोड़कर देश को गुमराह कर रही है भाजपा: अनुपमा सिंह
#
AI में भारत की बड़ी छलांग: मोदी ने VivaTech 2026 में भारत को बताया Global Tech Hub
#
सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि के साथ हुआ जनसेवा का संकल्प