Date: 08/07/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चेन्नई में पोटका के मजदूर की मौत, पत्नी ने किया मुआवजे की मांग 

7/7/2026 6:14:16 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : पोटका प्रखंड अंतर्गत पोटका गांव के एक प्रवासी मजदूर दशरथ मुंडा (28) की चेन्नई मे मौत हो गयी. वह महज पांच महीने पहले ही आजीविका कमाने के लिए घर से चेन्नई गया था. परिजनो से मिली जानकारी के अनुसार, दशरथ मुंडा अपने साथियो के साथ चेन्नई की एब्राहम एंटरप्राइजेज कंपनी में मजदूरी का काम करता था. वहां काम करने के दौरान ही उसकी तबीयत अचानक बिगड गयी. गंभीर स्थिति को देखते हुए उसके साथियो ने उसे तमिलनाडु अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों के प्रयासो  के बावजूद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. दशरथ का मुआवजा देने की मांग पत्नी ने किया। दशरथ मुंडा के परिवार की आर्थिक स्थिति. इतनी दयनीय है कि वे शव को वापस अपने पैतृक गांव लाने के लिए चेन्नई जाने मे भी असमर्थ रहे. मजबूरी और तंगहाली के कारण परिजनो की सहमति से उसके सहकर्मियो और साथियो ने चेन्नई मे ही दशरथ का अंतिम संस्कार कर दिया. समाजसेवी शंकर मुंडा ने कंपनी प्रबंधन एवं सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट