Date: 08/07/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51.81 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

7/7/2026 6:14:16 PM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में अपराध और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर लिट्टी चौक के पास छापेमारी कर पुलिस ने एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 275 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका कुल वजन 51.81 ग्राम और अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1 लाख 37 हजार 500 रुपये बताया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम मो. शाहिद (32 वर्ष), निवासी मुस्लिम बस्ती, कैरेज कॉलोनी, बर्मामाइंस बताया। आरोपी ने खुलासा किया कि वह खड़गपुर से ब्राउन शुगर लाकर बर्मामाइंस की एक महिला के साथ मिलकर शहर के विभिन्न इलाकों में इसकी बिक्री करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सैमसंग स्मार्टफोन भी जब्त किया है। इस मामले में सिदगोड़ा थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट