Date: 09/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भू-धंसान में बच्चे की मौत के बाद फूटा लोगो का आक्रोश,शव के साथ जीएम कार्यालय पर पहुंचे कर दिया बड़ा ऐलान,कहा ...
9/9/2026 12:21:37 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara :
बाघमारा के सिजुआ 10 नंबर इलाके में हुए भू-धंसान हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। पोस्टमार्टम के बाद उग्र परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चे के शव को एम्बुलेंस में रखकर बीसीसीएल एरिया-5 महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। घटना के विरोध में परिजनों और आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह दुखद हादसा हुआ है। धरने पर बैठे लोग पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजा, परिवार के सदस्य को रोजगार और क्षेत्र के असुरक्षित घरों के समुचित पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, वे आंदोलन जारी रखेंगे। इस आंदोलन को कांग्रेस नेता अशोक प्रकाश लाल ने भी अपना खुला समर्थन दिया है और वे भी प्रदर्शनकारियों के साथ धरने पर बैठे हुये है। उन्होंने प्रबंधन से तत्काल पीड़ितों को न्याय और सुरक्षा देने की मांग की। गौरतलब है कि इस हादसे के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने बीते दिन भी सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया था। मौके पर तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीआईएसएफ बल भी मौके पर तैयनात है। वही घटना को लेकर मृतक के पिता ने बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल,सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक निर्झर चक्रवर्ती और मुदिडीह के पीओ संतोष कुमार चौधरी के खिलाफ जोगता थाना में गैर इरादतन हत्या का लिखित शिकायत देकर कार्यवाही करने की मांग की हैं।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एसपी की क्राइम मीटिंग में अपराध और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,286 वारंटी गिरफ्तार
#
महाराष्ट्र नेचुरल गैस के नाम पर साइबर ठगी करने वाला अपराधी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद
#
लोयोला स्कूल में पुलिस ने छात्रों को नशा, साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी
#
गया के मगध मेडिकल अस्पताल में जमकर चला लाठी , परिजन और सुरक्षा गार्ड हुआ भिड़ंत
#
'लुटेरी दुल्हन' गैंग का हुआ पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले 10 गिरफ्तार,राजस्थान के युवक को शादी के नाम पर धनबाद बुलाया,फिर .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मध्य पूर्व तनाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 475 अंक टूटा; निफ्टी 24,100 के नीचे
#
अडानी को अमेरिका में बड़ी राहत, कोर्ट ने आपराधिक केस किया खारिज
#
भरत तिवारी के घर पहुंचे नए SDPO पंकज मिश्रा, परिजनों और ग्रामीणों से की बातचीत
#
जमशेदपुर गैंगरेप केस: पुलिस ने 6 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोनों ड्राइवर निकले
#
JPSC की साख पर सवाल! 5 CS रैंक के IAS समेत 6 IAS, 2 IPS और 1 IFS भी नहीं बदल पाए आयोग की तस्वीर