Date: 10/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गया के मगध मेडिकल अस्पताल में जमकर चला लाठी , परिजन और सुरक्षा गार्ड हुआ भिड़ंत
9/9/2026 12:21:37 PM IST
24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया के मगध मेडिकल अस्पताल में एक बार फिर परिजन और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। सुबह अस्पताल परिसर में नवजात बच्चे की तबीयत की जानकारी लेने पहुंचे परिजनों को सुरक्षा गार्डों ने रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद के रहने वाले परिजन अपने नवजात बच्चे का इलाज कराने मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचे थे। बच्चे को दो सितंबर को अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार के कई सदस्य अस्पताल पहुंचकर बच्चे की स्थिति की जानकारी लेने की कोशिश कर रहे थे। मंगलवार को भी परिजन डॉक्टर से मिलने पहुंचे, लेकिन इसी दौरान सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोक दिया। इसको लेकर परिजनों और गार्डों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और अधीक्षक कार्यालय के बाहर पोर्टिको में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अब बड़ा सवाल यह है कि इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के साथ ऐसी स्थिति क्यों बन रही है? अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों के परिजनों के बीच समन्वय को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
#
11 महीने बाद फिर उठे सवाल विशाल-यश की मौत की दोबारा जांच की मांग
#
भू-धंसान में बच्चे की मौत के बाद फूटा लोगो का आक्रोश,शव के साथ जीएम कार्यालय पर पहुंचे कर दिया बड़ा ऐलान,कहा ...
#
एसपी की क्राइम मीटिंग में अपराध और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,286 वारंटी गिरफ्तार
#
महाराष्ट्र नेचुरल गैस के नाम पर साइबर ठगी करने वाला अपराधी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कैंसर पीड़ित की गुहार पर पसीजा सम्राट चौधरी का दिल, मुफ्त इलाज का दिया भरोसा
#
हिमांशु हत्याकांड : आज बीजेपी का मशाल जुलूस, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का ऐलान
#
विधानसभा पहुंच ने से पहले हजारीबाग में पुलिस ने छात्रों को रोका, छात्रों ने कहा ...
#
सुबह की सैर पड़ी भारी, बाराद्वारी में महिला के गले से चेन झपटकर भागे बदमाश
#
हिमांशु हत्याकांड : मामले के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने किया सरेंडर