Date: 09/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रिश्वत लेते अमीन को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप
7/8/2026 2:43:37 PM IST
76
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
जहानाबाद जिले के मखदुमपुर अंचल कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अमीन को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में अफरा-तफरी और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। गिरफ्तार अमीन की पहचान अनिल कुमार सिंह के रूप में हुई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक राम चौधरी ने किया। जानकारी के अनुसार, गया जिले के बेलागंज निवासी विमलेश कुमार उर्फ राखी वर्मा ने अपनी 26 डिसमिल जमीन की नापी के लिए 5 फरवरी को ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोप है कि लंबे समय तक नापी नहीं की गई। बाद में अमीन ने जमीन की नापी कराने के बदले 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बार-बार रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से शिकायत की। ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई गई। बुधवार को मखदुमपुर अंचल कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में शिकायतकर्ता ने जैसे ही तय राशि अमीन को सौंपी, पहले से मौजूद निगरानी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया है। निगरानी विभाग ने बताया कि उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को दें। शिकायत सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद मखदुमपुर अंचल कार्यालय में हड़कंप का माहौल है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डीडी बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपी गिरफ्तार,एसएसपी ने कहा ...
#
चापापुर आउटसोर्सिंग में डोजर हादसा, कर्मी की मौत
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45,600 पैकेट नकली सिगरेट जब्त, दो गिरफ्तार
#
चेन स्नैचर गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन और चोरी की गयी बाइक बरामद
#
हिमांशु हत्याकांड : मामले के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने किया सरेंडर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर में चोरों ने घर को बनाया निशाना, 10 लाख की संपत्ति ले उड़े
#
ईरान ने ट्रंप को दी खुली चुनौती; शांति प्रस्ताव ठुकराने पर फूटा गुस्सा,'दुश्मन को आ सकता है हार्ट अटैक'
#
बिहिया में स्व-प्रगणन अभियान तेज, प्रगणक घर-घर कर रहे जागरूक
#
सोन नदी में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस ने किया शव बरामद
#
भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी हुई मजबूत! अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों के लिए बड़े रक्षा पैकेज को मंजूरी