Date: 12/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच हुई तेज,हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने मिडिया से कहा ...
7/8/2026 7:02:29 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara :
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच अब तेज हो गई है। आरा में न्यायिक जांच आयोग का कार्यालय खोल दिया गया है। आयोग के अध्यक्ष, पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत कर साफ किया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और घटना के हर पहलू की पड़ताल की जाएगी। सरकार ने इस मामले की न्यायिक जांच के लिए आयोग का गठन किया था। गत 17 जून को भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में भरत तिवारी की मौत हुई थी। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि भरत तिवारी ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद उन्हें गोली मारी गई। इसी विवाद के बाद बिहार सरकार ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन किया।
इसी कड़ी में आज आरा में मीडिया को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि आयोग कई अहम बिंदुओं पर जांच करेगा। इनमें पुलिस कार्रवाई की वैधता, मुठभेड़ की वास्तविक परिस्थितियां, उपलब्ध वीडियो और डिजिटल साक्ष्यों की जांच, प्रत्यक्षदर्शियों एवं पुलिसकर्मियों के बयान, मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का परीक्षण तथा घटना के दौरान तय मानकों का पालन हुआ या नहीं, जैसे पहलू शामिल हैं। आयोग ने कहा कि सभी पक्षों को निष्पक्ष तरीके से सुना जाएगा और तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।
उधर, भरत तिवारी का परिवार लगातार इसे फर्जी एनकाउंटर बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी जारी है और न्यायिक जांच की रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। आयोग की सक्रियता के बाद यह माना जा रहा है कि अब जांच प्रक्रिया और तेज होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहाबाद प्रक्षेत्र डीआईजी, भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज आदि शामिल थे।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रांची में सजा ग्रामीण भारत महोत्सव, एक छत के नीचे दिखी कश्मीर से कन्याकुमारी तक की कारीगरी
#
गयाजी में पितृपक्ष मेले की भव्य तैयारी, 43 जोन-314 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम
#
लायंस क्लब बाघमारा का पदस्थापना समारोह, नई कमेटी ने ली शपथ
#
आत्महत्या रोकथाम के लिए जागरूकता, करुणा और सामूहिक प्रयास जरूरी - प्रो. यशवंत कुमार
#
मुंगेर में राहत की नाव बनी आफत! , बाढ़ के पानी में अचानक डूबी नाव ,बाल-बाल बचे 6 लोग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच हुई तेज,हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने मिडिया से कहा ...
#
जमीन विवाद में फर्जी दस्तावेज से कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
#
सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#
मैथन में CISF की बड़ी कार्रवाई, बिना दस्तावेज के कोयला लदा ट्रक पकड़ा