Date: 10/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमशेदपुर गैंगरेप केस: पुलिस ने 6 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोनों ड्राइवर निकले
7/9/2026 1:44:50 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की सूचना मिलने के महज छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल फोन और घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें भी बरामद की हैं। ग्रामीण एसपी ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओम प्रकाश और जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। दोनों पेशे से ड्राइवर हैं। पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई की देर रात एमजीएम थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सिमुलडांगा गांव के पास सड़क किनारे एक महिला गंभीर हालत में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों आरोपी पहले उसे डिमना लेक और मिर्जाडीह हाट की ओर ले गए, जहां उसे शराब पिलाई गई। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की और घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के बयान के आधार पर एमजीएम थाना में मामला दर्ज किया गया। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भू-धंसान में बच्चे की मौत के बाद फूटा लोगो का आक्रोश,शव के साथ जीएम कार्यालय पर पहुंचे कर दिया बड़ा ऐलान,कहा ...
#
एसपी की क्राइम मीटिंग में अपराध और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,286 वारंटी गिरफ्तार
#
महाराष्ट्र नेचुरल गैस के नाम पर साइबर ठगी करने वाला अपराधी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद
#
लोयोला स्कूल में पुलिस ने छात्रों को नशा, साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी
#
गया के मगध मेडिकल अस्पताल में जमकर चला लाठी , परिजन और सुरक्षा गार्ड हुआ भिड़ंत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मध्य पूर्व तनाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 475 अंक टूटा; निफ्टी 24,100 के नीचे
#
अडानी को अमेरिका में बड़ी राहत, कोर्ट ने आपराधिक केस किया खारिज
#
JPSC की साख पर सवाल! 5 CS रैंक के IAS समेत 6 IAS, 2 IPS और 1 IFS भी नहीं बदल पाए आयोग की तस्वीर
#
भरत तिवारी के घर पहुंचे नए SDPO पंकज मिश्रा, परिजनों और ग्रामीणों से की बातचीत
#
जमशेदपुर गैंगरेप केस: पुलिस ने 6 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोनों ड्राइवर निकले