Date: 09/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
EOU का बड़ा एक्शन: एक्साइज इंस्पेक्टर के 5 ठिकानों पर छापेमारी
7/9/2026 4:02:10 PM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर से बड़ी खबर है। बिहार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सिवान में पदस्थापित एक्साइज इंस्पेक्टर अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुंगेर, पटना और सिवान समेत कुल पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। मुंगेर में करीब पांच घंटे तक चली तलाशी के बाद टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। बिहार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने गुरुवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में सिवान में तैनात एक्साइज इंस्पेक्टर अंकेश कुमार गोंड के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इनमें मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर स्थित पैतृक आवास, शहर का एक अन्य ठिकाना, तथा पटना और सिवान के ठिकाने शामिल हैं। मुंगेर में करीब पांच घंटे तक चली तलाशी के दौरान EOU की टीम ने संपत्ति, बैंक खातों और निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए। मौके पर मौजूद EOU के सीनियर डीएसपी संजय कुमार पाल ने बताया कि अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है। इसी मामले की जांच के तहत उनके विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। EOU की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रारंभिक जांच में 2 करोड़ 36 लाख 31 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति का साक्ष्य मिला है, जो उनकी ज्ञात आय से लगभग 201.97 प्रतिशत अधिक है। सीनियर डीएसपी ने बताया कि जब्त दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद पूरे मामले की जानकारी पटना में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से साझा की जाएगी। मुंगेर में आर्थिक अपराध इकाई की तलाशी कार्रवाई अब पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जाएगी। सभी पांचों ठिकानों की कार्रवाई पूरी होने के बाद EOU पटना में प्रेस ब्रीफिंग कर मामले का आधिकारिक खुलासा करेगी। फिलहाल जांच जारी है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राहुल बच्चा हत्याकांड को लेकर पुलिस की जाँच जारी, चार अपराधी गिरफ्तार
#
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर अभाविप ने मनाया 78वां स्थापना दिवस, संगोष्ठी और मेडिकल कैंप का आयोजन
#
गंगा के तेज कटाव में समाईं किसानों की जमीन और फसलें, डीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
#
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां की बिगड़ी तबीयत, आमरण अनशन की तारीख में हुआ बदलाव
#
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना और सर्वजन पेंशन योजना में 3.46 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 259 करोड़ रुपये
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बाप बेटे का रिश्ता हुआ कलंकित, बेटे ने ही की है बाप की हत्या, लेकिन क्यों?
#
पत्नी की संदिग्ध मौत, पति पर लगा प्रताड़ना का आरोप
#
बकाये वेतन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के एम्बुलेंसकर्मी ने की बड़ी घोषणा ,कहा ...
#
जेल में बंद आजसू नेत्री रजनी रवानी से मिले सांसद सीपी चौधरी, पुलिस के कार्रवाई पर कह दी बड़ी बात !
#
शिष्टमंडल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में JDU ने किया निरक्षण,कहा...