Date: 09/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर अभाविप ने मनाया 78वां स्थापना दिवस, संगोष्ठी और मेडिकल कैंप का आयोजन
7/9/2026 6:12:06 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) धनबाद महानगर ने बुधवार को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं संगठन के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत धनबाद कार्यालय में ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद डेविड क्लासेस में संगोष्ठी एवं छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं धनबाद ग्रामीण के सिंदरी में विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में महानगर अध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह ने कहा कि अभाविप अपनी स्थापना काल से ही छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करती आ रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की 78 वर्षों की गौरवशाली यात्रा राष्ट्र निर्माण, छात्र नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उसके समर्पण का प्रमाण है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य अंशु तिवारी और डेविड क्लासेस के संस्थापक मनोज तिवारी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, उनके समाधान और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से नशामुक्त जीवन अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। महानगर मंत्री कृष्णा हाजरा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सशक्त बनने और छात्रहित के साथ-साथ राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। जिला संगठन मंत्री नितेश तिवारी ने कहा कि अभाविप केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरित एक सशक्त छात्र आंदोलन है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को मजबूत बनाने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर पूर्व विभाग संयोजक सुधांशु प्रसाद गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की ठाकुर, विशाल ओझा, अमित तिवारी, प्रियंका गोराई, महानगर सह मंत्री जयेश राठौर, कॉलेज मंत्री श्यामली आनंद, मुस्कान सोरेन, साक्षी, स्वीटी कुमारी, दिव्य श्रेष्ठ, आयुष सिंह, ओम गणेश, हर्ष सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राहुल बच्चा हत्याकांड को लेकर पुलिस की जाँच जारी, चार अपराधी गिरफ्तार
#
गंगा के तेज कटाव में समाईं किसानों की जमीन और फसलें, डीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
#
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां की बिगड़ी तबीयत, आमरण अनशन की तारीख में हुआ बदलाव
#
EOU का बड़ा एक्शन: एक्साइज इंस्पेक्टर के 5 ठिकानों पर छापेमारी
#
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना और सर्वजन पेंशन योजना में 3.46 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 259 करोड़ रुपये
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बाप बेटे का रिश्ता हुआ कलंकित, बेटे ने ही की है बाप की हत्या, लेकिन क्यों?
#
पत्नी की संदिग्ध मौत, पति पर लगा प्रताड़ना का आरोप
#
बकाये वेतन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के एम्बुलेंसकर्मी ने की बड़ी घोषणा ,कहा ...
#
जेल में बंद आजसू नेत्री रजनी रवानी से मिले सांसद सीपी चौधरी, पुलिस के कार्रवाई पर कह दी बड़ी बात !
#
शिष्टमंडल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में JDU ने किया निरक्षण,कहा...