Date: 09/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गंगा के तेज कटाव में समाईं किसानों की जमीन और फसलें, डीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
7/9/2026 6:12:06 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में संभावित बाढ़ से पहले ही गंगा नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। जिले के दियारा क्षेत्र स्थित टीकारामपुर और नौवागढ़ी महेशपुर में गंगा का कटाव लगातार तेज होता जा रहा है, जिससे किसानों की उपजाऊ जमीन और फसलें नदी में समा रही हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, सदर प्रखंड की मोहली पंचायत के आदर्श ग्राम टीकारामपुर तथा नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत के मनियारचक गंगा घाट के आसपास कटाव तेजी से बढ़ रहा है। टीकारामपुर के चंडिका स्थान के समीप पिछले एक महीने में करीब आधा किलोमीटर भूमि गंगा में विलीन हो चुकी है, जबकि उत्तर दिशा में लगभग 40 फीट जमीन का कटाव हुआ है। कटाव के कारण किसानों की मक्का सहित कई फसलें नष्ट हो गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कटाव अब गांव के बेहद करीब पहुंच चुका है और आबादी से इसकी दूरी लगभग 300 मीटर रह गई है, जिससे लोगों में भय और चिंता का माहौल है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत की और हरसंभव प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को युद्धस्तर पर कटावरोधी कार्य शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि आगे होने वाले नुकसान को रोका जा सके। निरीक्षण के दौरान नौवागढ़ी महेशपुर क्षेत्र में सफेद बालू के अवैध खनन की शिकायत भी सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध बालू खनन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर गंगा तट और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन का कहना है कि संभावित बाढ़ और तेज कटाव को देखते हुए स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राहुल बच्चा हत्याकांड को लेकर पुलिस की जाँच जारी, चार अपराधी गिरफ्तार
#
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर अभाविप ने मनाया 78वां स्थापना दिवस, संगोष्ठी और मेडिकल कैंप का आयोजन
#
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां की बिगड़ी तबीयत, आमरण अनशन की तारीख में हुआ बदलाव
#
EOU का बड़ा एक्शन: एक्साइज इंस्पेक्टर के 5 ठिकानों पर छापेमारी
#
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना और सर्वजन पेंशन योजना में 3.46 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 259 करोड़ रुपये
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बाप बेटे का रिश्ता हुआ कलंकित, बेटे ने ही की है बाप की हत्या, लेकिन क्यों?
#
पत्नी की संदिग्ध मौत, पति पर लगा प्रताड़ना का आरोप
#
बकाये वेतन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के एम्बुलेंसकर्मी ने की बड़ी घोषणा ,कहा ...
#
जेल में बंद आजसू नेत्री रजनी रवानी से मिले सांसद सीपी चौधरी, पुलिस के कार्रवाई पर कह दी बड़ी बात !
#
शिष्टमंडल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में JDU ने किया निरक्षण,कहा...