Date: 11/07/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 पांच फीट लंबे गेहुअन सांप और उसके 17 बच्चों के मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

7/10/2026 2:59:03 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड से एक राहत भरी खबर सामने आई है। दक्षिण पंचायत के बड़ैलबासा गांव में एक घर के पास पांच फीट लंबे गेहुअन सांप के साथ उसके 17 बच्चों के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। बरियारपुर दक्षिण पंचायत के बड़ैलबासा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने घर के पास एक करीब पांच फीट लंबे गेहुअन सांप को देखा। सांप दिखाई देने के बाद लोगों ने तुरंत जमालपुर की स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी।सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम के सदस्य करण पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाया गया, जहां पांच फीट लंबा गेहुअन सांप और उसके 17 छोटे-छोटे बच्चे मिले। रेस्क्यू के दौरान सांप और उसके बच्चे इधर-उधर भागने का प्रयास करते रहे, लेकिन टीम ने सावधानीपूर्वक सभी को सुरक्षित पकड़ लिया।रेस्क्यू टीम ने बड़े सांप और उसके सभी 17 बच्चों को सुरक्षित बोरे में रखकर जंगल में छोड़ दिया। इस सफल रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और स्नेक रेस्क्यू टीम के कार्य की सराहना की।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट