Date: 12/07/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

छाताबाद भू धसान स्थल पहुँचे मेयर संजीव सिंह, प्रभावित परिवारों से की बात

7/11/2026 6:32:33 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : कतरास के छाताबाद में हुए भू धसान की घटना से पूरी बस्ती अब मौत के साये में जीने को मजबूर है।एक तरफ जहाँ भू धसान का दायरा बढ़ने की आशंका से यहां की आवाम दहशत में है वहीँ जिम्मेदार स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन ने अविलंब इस प्रभावित क्षेत्र को खाली करने का फरमान जारी कर दिया है। क्षेत्र को खाली करने के साथ यहाँ के निवासियों के साथ कई समस्या एक साथ आ पड़ी है।इन्हीं समस्याओं को सुनने आज छाताबाद में धनबाद मेयर संजीव सिंह का आगमन हुआ। संजीव सिंह यहां पहुंचकर कई धसान से प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना।साथ ही उनलोगों को तत्काल समुचित पुनर्वास किया जाय और खासकर रोजीरोटी की व्यवस्था को आधार मानते हुए किसी नजदीक जगह ही बसाया जाय,इस मुद्दे पर स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन से सम्पर्क करने की बात कही।संजीव सिंह ने भू धसान से प्रभावित तालाब का भी जायजा लिया साथ ही इस स्थल की भराई कर रहे है उपस्थित बीसीसीएल अधिकारी से भी बातचीत कर भराई कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट