Date: 05/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पहलगाम पहुंचीं सारा अली खान, स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, अमरनाथ यात्रा की अटकलें तेज!
 

7/12/2026 3:00:03 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
श्रीनगर: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम में हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनके बाद उनके अमरनाथ यात्रा पर जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, अभिनेत्री या उनकी टीम की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दरअसल, पहलगाम के नूर मड हाउस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सारा अली खान की कई तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में सारा स्थानीय गुज्जर-बकरवाल परिवार के साथ बैठकर बातचीत करती और फोटो खिंचवाती नजर आ रही हैं। नूर मड हाउस अपनी पारंपरिक कश्मीरी मेहमाननवाजी और लकड़ी की आंच पर धीरे-धीरे पकाए जाने वाले स्थानीय व्यंजनों के लिए जाना जाता है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "सारा अली खान का मेहमान नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात थी। उनकी सादगी, विनम्रता और अपनापन हमेशा याद रहेगा। नूर मड हाउस में उनका हमेशा स्वागत रहेगा। सारा की इन तस्वीरों को सोशल Media पर खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, अमरनाथ यात्रा से जोड़कर लगाई जा रही अटकलों के बीच फैंस अब उनकी ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क