Date: 12/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कदमा में पुलिस का डबल एक्शन, चोरी और जानलेवा हमले के मामलों का खुलासा
9/12/2026 5:49:15 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस बात की जानकारी सिटी एसपी ललित मीणा ने मिडिया को दी। उन्होंने बताया की पुलिस ने चोरी के मामले में करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और कांसा-पीतल के बर्तन बरामद किए हैं। वहीं, चापड़ से हमला करने के मामले में एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर खून लगा स्टील का चापड़ बरामद किया है। पहला मामला चोरी से जुड़ा है। तीन सितंबर की शाम न्यू टीसी कॉलोनी रोड नंबर-2 में महुआ सिन्हा के बंद घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया था। चोर घर से कांसा और पीतल के बर्तन के साथ चांदी के सिक्के और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए थे। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 11 सितंबर को मो. जफर खान को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर फार्म एरिया रोड नंबर-2 स्थित एक जर्जर खाली क्वार्टर से चोरी का सामान बरामद किया गया। बरामद सामान में कांसा और पीतल के कई बर्तनों के अलावा सोने का हार, मांगटीका, कान के टॉप, नथ, चांदी की थाली, गिलास, कटोरा, बेरा और अंगूठियां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। जांच के दौरान साकची थाना क्षेत्र में हुई चोरी से जुड़े सोने-चांदी के जेवर भी बरामद किए गए हैं। वहीं दूसरा मामला जानलेवा हमले से जुड़ा है। 10 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में कुछ युवकों ने मो. कैफ नामक युवक के सिर पर चापड़ से हमला कर दिया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मो. दिलरेज खान और जिशान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल खून लगा स्टील का चापड़ भी बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव की लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद,तीन युवक फरार......
#
क्वार्टर चोरी का हुआ खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार,चोरी के जेवरात समेत कई सामान बरामद
#
भोजपुर के गड़हनी में समाजसेवी मो. जफी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
#
दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली,दुकान बंद कर घर लौट रहा था युवक
#
प्लास्टर की जगह कार्टन, एक घंटे डॉक्टर भी गायब... जहानाबाद सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमीन विवाद में फर्जी दस्तावेज से कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय
#
लाठीचार्ज और आंसू गैस पर जताई नाराजगी, CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा ने छात्रों के समर्थन का किया ऐलान
#
मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
#
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सिंदरी में भाजपा की विशाल जनसभा, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने विपक्ष पर साधा निशाना
#
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल