Date: 01/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महंगाई और एमएमडीआर के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

8/31/2026 5:25:40 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada : बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और एमएमडीआर के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कमेटी की ओर से जामताड़ा के सुभाष चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के साथ पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। मौके पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। आम जनता लगातार परेशान है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति महंगाई, बेरोजगारी और एसआईआर जैसे मुद्दों को लेकर आवाज उठाता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था में बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। फुरकान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को दबने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस लगातार आंदोलन करती रहेगी और देश की जनता के हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट