Date: 14/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बारिश के बाद जलजमाव से आवागमन बाधित, प्रवेश मार्ग की मरम्मत की उठी मांग
7/13/2026 3:24:47 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: भोजपुर जिला मुख्यालय स्थित सदर प्रखंड (ब्लॉक) कार्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार इन दिनों कीचड़ और जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। हल्की बारिश के बाद ही पूरे प्रवेश मार्ग पर पानी और कीचड़ जमा हो जाने से प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों लोगों के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, दिव्यांगजन और छोटे बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में काफी कठिनाई होती है। फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी रहती है। सदर प्रखंड परिसर में ब्लॉक कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कई सरकारी कार्यालय संचालित हैं, जहां रोज बड़ी संख्या में लोग विभिन्न सरकारी कार्यों और इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद मुख्य प्रवेश मार्ग की बदहाल स्थिति प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कीचड़ और जलजमाव के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मुख्य प्रवेश द्वार की तत्काल मरम्मत कर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन का मॉक ड्रिल, राहत एजेंसियों ने परखी तैयारी
#
प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व और SIR-2026 की प्रगति की समीक्षा,दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कहा ...
#
रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था के विरोध में संवेदकों का प्रदर्शन, धनबाद में निकाला पैदल मार्च
#
19.5 किलो पैंगोलिन के शल्क के साथ चार गिरफ्तार, वन विभाग ने कोर्ट में सौंपा प्रतिवेदन
#
ब्राउन शुगर का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, महिला समेत दो गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, जर्जर कुर्सी ने उजागर की रेलवे की लापरवाही
#
झामुमो विधायक ने बंगाल चुनाव पर दिया बड़ा बयान, कहा इलेक्शन कमीशन ने जबरदस्ती दिलाई भाजपा को जीत
#
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशव्यापी बंद, धनबाद में मेडिकल दुकानों पर लटका ताला
#
पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस का आक्रोश मार्च, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
#
भीषण गर्मी में पानी संकट पर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन