Date: 14/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशव्यापी बंद, धनबाद में मेडिकल दुकानों पर लटका ताला
5/20/2026 4:07:02 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: देशभर में बुधवार को दवा दुकानदारों ने ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल की। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स यानी एआईओसीडी के आह्वान पर देश की करीब 12 लाख 40 हजार दवा दुकानें बंद रहीं। धनबाद में भी मेडिकल दुकानों पर ताला लटका रहा। वहीं एआईओसीडी के सदस्यों ने रणधीर वर्मा चौक पर पोस्टर-बैनर के साथ प्रदर्शन कर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की। केमिस्ट संगठनों का आरोप है कि ई-फार्मेसी और इंस्टेंट मेडिसिन डिलीवरी ऐप्स बिना स्पष्ट नियमों के संचालित हो रहे हैं। इससे छोटे मेडिकल स्टोरों का कारोबार प्रभावित हो रहा है और पारंपरिक दवा विक्रेताओं के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एआईओसीडी के धनबाद जिला अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने कहा कि एआई जनरेटेड पर्चियों के जरिए ऑनलाइन दवाइयां मंगाई जा रही हैं, जिनमें प्रतिबंधित कफ सिरप समेत कई दवाएं शामिल होती हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 35 से 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट देकर मरीजों को आकर्षित कर रहे हैं, जबकि सामान्य दवा दुकानदार सरकार द्वारा तय मूल्य के अनुसार ही दवाइयों की बिक्री करते हैं। ऐसे में इतने बड़े डिस्काउंट पर सवाल उठना लाजिमी है।वहीं संगठन के जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन मिलने वाली दवाएं असली हैं या नकली, इसकी पुष्टि करना मुश्किल होता है। कई बार मरीजों को डुप्लीकेट दवाएं मिलने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और लोगों के मन में दवा विक्रेताओं के प्रति अविश्वास पैदा होता है। उन्होंने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री से जुड़े नियमों को वापस लेने की मांग की।
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भरत तिवारी एनकाउंटर अपडेट : भरत तिवारी की भाभी और दो प्रत्यक्षदर्शियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष कराया अपना बयान दर्ज
#
सिधगोड़ा में देर रात चापड़ से हमला, पुलिस ने शुरू की जांच; आरोपियों की तलाश जारी
#
पुलिस टीम पर पथराव, सुतली बम से हमला; ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान बवाल
#
हाईवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग पर बवाल
#
पुलिस की बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी टिंकू सिंह गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झामुमो विधायक ने बंगाल चुनाव पर दिया बड़ा बयान, कहा इलेक्शन कमीशन ने जबरदस्ती दिलाई भाजपा को जीत
#
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशव्यापी बंद, धनबाद में मेडिकल दुकानों पर लटका ताला
#
स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, जर्जर कुर्सी ने उजागर की रेलवे की लापरवाही
#
पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस का आक्रोश मार्च, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
#
भीषण गर्मी में पानी संकट पर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन