Date: 15/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हिमांशु सिंह हत्याकांड: आखिरी फरार आरोपी राघवेंद्र ने किया सरेंडर, सभी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
7/14/2026 11:58:31 AM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले के आखिरी फरार नामजद आरोपी राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है। इसके साथ ही इस हत्याकांड के सभी नामजद आरोपी अब पुलिस या न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस के अनुसार, इससे पहले मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, आरोपी राहुल दुबे ने भी पहले बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया था। भाजपा नेता और डीडी बार के संचालक नीरज सिंह को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गौरतलब है कि 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुए विवाद के दौरान करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे थे, जिसके चलते चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। साथ ही डीडी बार को भी सील कर दिया गया था। राघवेंद्र के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस अब मामले में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी और साक्ष्यों को अंतिम रूप देने में जुट गई है। हालांकि, इस चर्चित हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग और इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी अब भी जारी है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा पर मंत्री इरफान अंसारी की पहल, महिलाओं को वस्त्र और बच्चों को ट्रॉली बांटी...
#
350 साल की आस्था राजसी परंपरा का गौरव! डुमरा राजबाड़ी की दुर्गा पूजा आज भी कायम..
#
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) प्रतिभाओं का सम्मान, 61 विद्यार्थियों को मिले 95 स्वर्ण पदक...
#
बदहाल सफाई व्यवस्था पर हंगामा, अधिकारियों के खिलाफ सड़क पर उतरे विधायक और पार्षद
#
नगर निगम कर्मचारी यूनियन की चेतावनी 25 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो मशाल जुलूस, निगम गेट जाम कर करेंगे आंदोलन...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
NEET-UG 2026 का री-एग्जाम आज, 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा पर देशभर की नजर
#
उप विकास आयुक्त ने की योजनाओं की समीक्षा, अपूर्ण लाइसेंसों को पूर्ण कराने का दिया निर्देश
#
मौसम ने ली अचानक करवट, तेज हवा के साथ हुई बारिश
#
हिमांशु सिंह हत्याकांड: आखिरी फरार आरोपी राघवेंद्र ने किया सरेंडर, सभी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
#
विकास के दावों की खुली पोल! सड़क नहीं तो खटिया बनी सहारा, सिस्टम की लाचारी का वीडियो वायरल