Date: 15/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उप विकास आयुक्त ने की योजनाओं की समीक्षा, अपूर्ण लाइसेंसों को पूर्ण कराने का दिया निर्देश
7/21/2026 5:58:56 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज की अध्यक्षता में आज आजीविका क्षेत्र से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। बैठक के दौरान बजट की उपलब्धता एवं व्यय, सीड लाइसेंस, उर्वरक लाइसेंस तथा कीटनाशक लाइसेंस से संबंधित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने जिन मामलों में लाइसेंस की प्रक्रिया अधूरी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके अलावा बैठक में पलाश एवं अन्नपूर्णिका ब्रांड के तहत संचालित गतिविधियों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इन ब्रांडों के बेहतर प्रचार-प्रसार, उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन तथा महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की गई। बैठक में आजीविका संवर्धन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रमुख, किसान विज्ञान केंद्र, डीडीएम नाबार्ड, कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल एवं लघु सिंचाई प्रमंडल), जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस, तकनीकी विशेषज्ञ (जलछाजन प्रकोष्ठ), जिला समन्वयक (रूर्बन मिशन), प्रभारी पदाधिकारी (आर एंड आर), जेआरडीए तथा मनरेगा (डीआरडीबी) के परियोजना पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा पर मंत्री इरफान अंसारी की पहल, महिलाओं को वस्त्र और बच्चों को ट्रॉली बांटी...
#
350 साल की आस्था राजसी परंपरा का गौरव! डुमरा राजबाड़ी की दुर्गा पूजा आज भी कायम..
#
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) प्रतिभाओं का सम्मान, 61 विद्यार्थियों को मिले 95 स्वर्ण पदक...
#
बदहाल सफाई व्यवस्था पर हंगामा, अधिकारियों के खिलाफ सड़क पर उतरे विधायक और पार्षद
#
नगर निगम कर्मचारी यूनियन की चेतावनी 25 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो मशाल जुलूस, निगम गेट जाम कर करेंगे आंदोलन...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मौसम ने ली अचानक करवट, तेज हवा के साथ हुई बारिश
#
NEET-UG 2026 का री-एग्जाम आज, 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा पर देशभर की नजर
#
हिमांशु सिंह हत्याकांड: आखिरी फरार आरोपी राघवेंद्र ने किया सरेंडर, सभी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
#
उप विकास आयुक्त ने की योजनाओं की समीक्षा, अपूर्ण लाइसेंसों को पूर्ण कराने का दिया निर्देश
#
विकास के दावों की खुली पोल! सड़क नहीं तो खटिया बनी सहारा, सिस्टम की लाचारी का वीडियो वायरल