Date: 12/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

श्राद्ध कार्यक्रम बना हादसे का गवाह, वज्रपात से दो की दर्दनाक मौत

7/20/2026 1:19:37 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : सरायकेला थाना क्षेत्र के मुड़कुम पंचायत के नुआगुड़ा गांव में रविवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से 10 वर्षीय रौशनी सुरेन और 32 वर्षीय सोनू सरदार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल और झुलस गए। बताया जा रहा हैं कि जब रौशनी की मां सरस्वती सुरेंन के श्राद्ध कार्यक्रम में ग्रामीण जुटे थे। तेज बारिश के बीच अचानक शाम 5 बजे वज्रपात होने से सात लोग बिजली के चपेट में आ गए। वहीं सुचना पर गाँव में पहुँची एंबुलेंस से  सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रौशनी और सोनू को मृत घोषित कर दिया। बाकि घायलों का इलाज चल रहा हैं।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन समेत कई नेताओं ने घटना का दुःख जताया।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए  बिनोद केसरी की रिपोर्ट