Date: 08/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

25 साल बाद भी आदिवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित: नरेश मुर्मू

7/21/2026 3:27:41 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय संथाल परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मुर्मू ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पोटका विधानसभा में अब तक अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। आने वाले विधानसभा चुनाव में संथाल समाज के लोगों को भी प्रतिनिधित्व का मौका मिलना चाहिए। नरेश मुर्मू ने कहा कि पोटका विधानसभा क्षेत्र से पहले भी संथाल समाज के कई विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 से लगातार भूमिज समुदाय को राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलने के बाद अब इस पर भी मूल्यांकन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पोटका विधानसभा क्षेत्र में संथाल समाज की भी बड़ी आबादी है, इसलिए राजनीतिक दलों को संथाल समाज के लोगों को भी चुनाव में मौका देना चाहिए। नरेश मुर्मू ने कहा कि झारखंड गठन के 25 साल बाद भी आदिवासी समाज के लोग कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आदिवासी समाज के विकास और उन्हें राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि आगामी चुनाव में संथाल समाज को भी प्रतिनिधित्व का अवसर दिया जाए।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट