Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
NEET में असफलता ने बनाया संन्यासी, घर छोड़ वृंदावन पहुंचा छात्र
7/22/2026 1:15:28 PM IST
63
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा :
क्या कोई छात्र सिर्फ एक परीक्षा में असफल होने के बाद संन्यासी बन सकता है? भोजपुर जिले से सामने आई यह कहानी हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रही है। डॉक्टर बनने का सपना लेकर कोटा में दो साल तक NEET की तैयारी करने वाले एक छात्र ने असफलता के बाद ऐसा फैसला लिया, जिसने पूरे परिवार को हैरान कर दिया। भोजपुर जिले के आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र स्थित शीतल टोला निवासी सिद्धांत विशाल डॉक्टर बनना चाहते थे। इसी उद्देश्य से वे राजस्थान के कोटा में रहकर दो वर्षों तक NEET परीक्षा की तैयारी करते रहे। लेकिन लगातार प्रयास के बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिली। परीक्षा में असफल होने के बाद सिद्धांत ने घर छोड़ दिया और वृंदावन पहुंच गए। वहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और वैराग्य का मार्ग अपनाते हुए संन्यास ले लिया। आश्रम में अब उन्हें "श्याम बाबा" के नाम से जाना जाता है। इधर, बेटे के अचानक लापता होने से परिवार परेशान हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो टाउन थाने में गुमशुदगी और अपहरण का मामला दर्ज कराया गया। इसी दौरान बड़े भाई की तलाश में वृंदावन पहुंचे छोटे भाई सार्थक भी वहीं भक्ति में लीन हो गए। कई महीनों की तलाश के बाद भोजपुर पुलिस को सिद्धांत के वृंदावन में होने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें बरामद कर भोजपुर लाया गया। कोर्ट में सिद्धांत ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से संन्यास ग्रहण किया है और वे दोबारा वृंदावन आश्रम लौटना चाहते हैं।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
#
जामताड़ा में निर्माणाधीन भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन