Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 डीसी रेलखंड के समीप बना गोफ़,रेल विभाग में मचा हड़कंप

7/22/2026 1:55:28 PM IST

51
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 
बाघमारा : धनबाद चंद्रपुरा रेलखंड के सोनारडीह हॉट महज चार मीटर दूरी पर अचानक एक गोफ़ बन जाने से हड़कंप मच गया।अपने ड्यूटी के दौरान ट्रैक पर गश्त कर रहे एक ट्रैकमैन ने इस गोफ को देख अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर रेलवे विभाग के संबंधित अधिकारी और स्थानीय बीसीसीएल एरिया-03 गोविन्दपुर क्षेत्र के अधिकारी घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया।साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गोफ़ की समुचित भराई कराई गई। अनुमान यह लगाया जा रहा हैं कि मिट्टी कटाई और अवैध खनन इस घटना का कारण हो सकता है।बताते चले कि इस ट्रैक के नीचे भूमिगत आग बताकर पीएमओ के आदेश पर 15 जून 2017 की रात से इस ट्रैक को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया था। इस आदेश से 26 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन पर प्रभाव पड़ा था।हलाकि लगभग दो वर्षों के निर्बाध जनांदोलन के बाद इस ट्रैक को पुनः सुचारू किया गया।अब ऐसे में फिर से इस ट्रैक के साथ इन समस्याओं का सामने आना कोयलांचल की लाइफलाइन कही जानेवाली इस डीसी रेल ट्रैक पर फिर एक बार खतरा मंडराता दिख रहा है। रेलवे प्रशान को इस मामले पर पूर्ण रूप से जांच कर इस ट्रैक को शुरू करना का चाहिए। 
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए कशी नाथ रवानी की रिपोर्ट