Date: 08/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद में अल्पसंख्यक आयोग की जनसुनवाई, तेजाब कांड समेत कई मामलों में जांच के निर्देश
7/22/2026 7:45:26 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :-
धनबाद दौरे पर पहुंचे झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सह राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मामलों की समीक्षा की। बैठक से पहले उन्होंने कई पीड़ित परिवारों से उनके घर जाकर मुलाकात की और अब तक हुई जांच व कार्रवाई की जानकारी ली। जनसुनवाई के दौरान फुसबंगला तेजाब कांड, गुरु नानक कॉलेज, खालसा स्कूल, जिम्स अस्पताल में मरीज की मौत, शिक्षक नियुक्ति व पदोन्नति समेत कई मामलों पर सुनवाई हुई। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में सबसे पहले झरिया के फुसबंगला तेजाब कांड की सुनवाई हुई। आयोग ने झरिया अंचलाधिकारी और सिंदरी डीएसपी को मामले में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में तेजाब से झुलसने की पुष्टि होने के बावजूद आरोपी को जमानत मिल जाना गंभीर विषय है। उन्होंने पुलिस की भूमिका की भी जांच कराने की बात कही ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। बैठक में गुरु नानक कॉलेज और खालसा स्कूल से जुड़े मामलों के अलावा शिक्षक नियुक्ति और पदोन्नति से संबंधित शिकायतों पर भी चर्चा हुई। वहीं जिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के मामले को भी आयोग ने गंभीरता से लिया। आयोग ने संबंधित एसडीएम, सिविल सर्जन और अन्य अधिकारियों को विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों को आयोग ने भरोसा दिलाया कि सभी मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
धनबाद लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गया में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई , 3548 लीटर से अधिक शराब बरामद
#
दिनदहाड़े चाकूबाजी से मचा हड़कंप, बढ़ते अपराध पर पुलिस गश्ती तेज करने की मांग
#
20 हजार रुपये घूस लेते मनरेगा के जेई रंगेहाथ गिरफ्तार, होटल में चल रही थी डील
#
मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,113 किलो गांजा बरामद
#
चौका में डकैती की साजिश नाकाम, छह शातिर अपराधी गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
इस्कॉन मंदिर से निकला भव्य श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
#
धनबाद में अल्पसंख्यक आयोग की जनसुनवाई, तेजाब कांड समेत कई मामलों में जांच के निर्देश
#
तेजाप कांड पर गरमाई सियासत, राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत, BCCL प्रबंधन की लापरवाही पर लगाया आरोप
#
बुद्ध पूर्णिमा पर जगमगाया बोधगया, प्रभात फेरी, 40 से अधिक देशों के जुटे श्रद्धालु