Date: 08/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गया में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई , 3548 लीटर से अधिक शराब बरामद

9/8/2026 12:57:52 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya  :गया  में अवैध विदेशी शराब के परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शेरघाटी थाना क्षेत्र के पिपरपांती इलाके में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक को जब्त किया है। ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, जब्त डीसीएम ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर MP09GH3712 है। तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 3548.880 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। मामले में गिरफ्तार व्यक्ति का नाम और पता फिलहाल अज्ञात बताया गया है। पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर लिया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा। इस कार्रवाई में शेरघाटी थाना और सशस्त्र बल के जवानों की टीम शामिल रही। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में आगे और खुलासे की उम्मीद है।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए  मनोज कुमार की रिपोर्ट