Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत, BCCL प्रबंधन की लापरवाही पर लगाया आरोप
7/23/2026 5:20:31 PM IST
64
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara :
बाघमारा के बीसीसीएल ब्लॉक-2 परियोजना के पास बसे सदरयाडीह गांव में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। करीब एक महीने से बंद पड़े 10 फीट गहरे नए सेप्टिक टैंक में काम करने उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से दम घुटकर मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सादरियाडीह बस्ती में नये सेप्टिक टैंक बनाया जा रहा था जिसका एक महीने पूर्व ढलाई कि गई थी, ढलाई के दौरान सेप्टिक टैंक में लगे लकड़ी के पट्टे को खोलने के लिये आज दो मजदूर टैंक में उतरे थे। जिसके बाद दोनों टैंक में ही बेहोश हो कर गिर गये। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन- फानन में बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथमदृष्टिया में बताया जा रहा है कि जहरीली गैस की चपेट में आकर दोनों की मौत हुई है।
घटना कि सुचना पा कर बाघमारा पुलिस और बाघमारा सीओ अस्पताल पहुंचे और मामले कि जाँच में जुट गये। वहीं स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस हादसे के लिए बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। मृतकों की पहचान सदरयाडीह निवासी दिलीप महतो और अंधारी महुदा निवासी राजेश महतो के रूप में हुई है। बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने व ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए बीसीसीएल जीएम को पत्राचार किया जाएगा।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
#
जामताड़ा में निर्माणाधीन भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन