Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बीसीसीएल के खिलाफ ग्रामीणों का आंदोलन जारी, प्रशासन की मौजूदगी में भी वार्ता बेनतीजा
7/23/2026 12:22:38 PM IST
60
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बाघमारा :
विस्थापन, पुनर्वास और नियोजन की मांग को लेकर केसरगढ़ बस्ती के ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। इसके चलते बीसीसीएल ब्लॉक-02 के एबीओसीपी माइंस का खनन और कोयले का डिस्पैच कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। स्थिति को नियंत्रित करने और गतिरोध समाप्त करने के लिए बाघमारा सीओ गिरिजानंद किस्कू और बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार की उपस्थिति में बीसीसीएल ब्लॉक-2 प्रबंधन तथा रैयत प्रतिनिधियों के बीच देर शाम बैठक हुई। इस दौरान बाघमारा सीओ और बीसीसीएल ब्लॉक-02 प्रबंधन के द्वारा क्षेत्र का निरिक्षण भी किया गया। आंदोलनकारी केसरगढ़ बस्ती विस्थापित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष दिवाकर महथा ने बताया कि वार्ता में पुनर्वास, नियोजन और जान-माल की सुरक्षा पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा स्पष्ट और ठोस जवाब न मिलने के कारण ग्रामीणों में भारी असंतोष है। जब तक जीएम स्तर के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में मांगों पर स्पष्ट सहमति नहीं बनती, तब तक बंदी और आंदोलन जारी रहेगा। वही बाघमारा सीओ गिरिजानंद किस्कू ने बताया कि ग्रामीणों की 10 सूत्रीय मांगों पर प्रबंधन के साथ सार्थक चर्चा हुई है और कई बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है। हालांकि, कुछ नीतिगत निर्णयों के लिए जीएम की उपस्थिति आवश्यक है, इसलिए अगले दौर की बैठक गुरुवार शाम 5 बजे तय की गई है। उन्होंने ग्रामीणों से आंदोलन स्थगित करने की अपील की, लेकिन ग्रामीण वार्ता पूर्ण होने तक काम शुरू न होने देने पर अड़े हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आंदोलन स्थल पर सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस बल को तैनात रखा गया है।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशी नाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
#
जामताड़ा में निर्माणाधीन भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन