Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नीट पेपर लीक के विरोध में मुंगेर में छात्रों का आक्रोश, 1000 से अधिक छात्रों ने निकाला विरोध मार्च
7/23/2026 2:22:55 PM IST
46
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर :-
मुंगेर में नीट पेपर लीक मामले, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और सरकार के कथित उदासीन रवैये के विरोध में आज छात्रों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। विभिन्न छात्र संगठनों के बैनर तले एक हजार से अधिक छात्रों ने डीजे कॉलेज से विशाल विरोध मार्च निकाला, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुंगेर किला तक पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे रूट पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन की गूंज अब मुंगेर में भी सुनाई दी। गुरुवार को विभिन्न छात्र संगठनों के आह्वान पर एक हजार से अधिक छात्र डीजे कॉलेज के समीप एकत्र हुए और हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्रों ने डीजे कॉलेज से मुंगेर किला तक विशाल विरोध मार्च निकाला। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नीट परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। रैली के पूरे मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल और पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रही ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। हालांकि पूरा विरोध मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कहीं से किसी तरह की हिंसा या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा नहीं दी जाती और छात्रों के साथ न्याय नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक और तेज किया जाएगा। मुंगेर में छात्रों का यह प्रदर्शन सिर्फ नीट पेपर लीक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और सरकार के कथित उदासीन रवैये के खिलाफ भी उनका गुस्सा खुलकर सामने आया। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है, लेकिन छात्रों ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए एम् डी इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
#
जामताड़ा में निर्माणाधीन भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन