Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सावन में आस्था की मिसाल: 60 वर्षीय महिला 28 वर्षों से बन रही हैं डाक बम
8/2/2026 12:07:01 PM IST
49
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :-
सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आस्था का प्रतीक माना जाता है। धनबाद में इसी आस्था की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली, जहां 60 वर्षीय रेणु देवी पिछले 28 वर्षों से सावन के हर सोमवार डाक बम बनकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जल अर्पित करने जाती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका उत्साह और श्रद्धा युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। रेणु देवी ने बताया कि वर्ष 1998 में उन्होंने पहली बार सावन के प्रत्येक सोमवार डाक बम बनकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जल चढ़ाने का संकल्प लिया था। तब से लेकर आज तक बिना नागा यह यात्रा जारी है। उनका कहना है कि जब तक बाबा की कृपा और बुलावा रहेगा, तब तक वह यह सेवा करती रहेंगी। रेणु देवी का कहना है कि डाक बम की वेशभूषा धारण करते ही उन्हें एक अद्भुत ऊर्जा का अनुभव होता है। लंबी और कठिन यात्रा के बावजूद उन्हें न थकान महसूस होती है और न ही दर्द। उनके साथ उनका पूरा जत्था भी चलता है, जो हर पल उनका सहयोग करता है। मनोकामना के सवाल पर रेणु देवी भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा कि बाबा ने उन्हें अपना भक्त बनाया, यही उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। परिवार सुखी और स्वस्थ है, इसलिए उन्हें बाबा से अपने लिए कुछ नहीं चाहिए। उनकी बस एक ही प्रार्थना है कि बाबा भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और हर परिवार सुख, शांति और समृद्धि के साथ जीवन बिताए। इसी कृतज्ञता के भाव से वह हर सावन के सोमवार बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने जाती हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
#
जामताड़ा में निर्माणाधीन भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन