Date: 26/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
NEET पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद
7/25/2026 11:58:23 AM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा :
NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्र संगठन आईसा (AISA) द्वारा शनिवार को आहूत बिहार बंद के मद्देनज़र भोजपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। बंद को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए आरा रेलवे जंक्शन, बस स्टैंड, प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों तथा संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। इसी को ध्यान में रखते हुए छात्र संगठनों को शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकालने, प्रदर्शन करने और अपनी बात रखने की अनुमति दी गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि कानून-व्यवस्था भंग करने, जबरन दुकानें बंद कराने, यातायात बाधित करने अथवा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिहार बंद को लेकर सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के विभिन्न इलाकों का लगातार निरीक्षण किया। आरा रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी के साथ जिला पुलिस की संयुक्त निगरानी रही, ताकि रेल परिचालन और यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित न हो। वहीं शहर के प्रमुख मार्गों पर गश्ती दल लगातार सक्रिय रहे। छात्र संगठन आईसा ने NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर बिहार बंद का आह्वान किया है। बंद के दौरान विभिन्न स्थानों पर छात्र-युवा संगठनों द्वारा जुलूस और प्रदर्शन किए जाने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत कर दिया है। फिलहाल आरा शहर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील कर रहा है, ताकि विरोध-प्रदर्शन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
DC कार्यालय के कंप्यूटर रूम में अचानक भरा धुआं, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप
#
एच-1बी पर ट्रंप कैंप की नई चोट: अगर तीन साल का ब्रेक लगा, तो भारत के आईटी सपने, डॉलर और दिमाग—तीनों पर पड़ेगा असर
#
नई अनाज वितरण नीति के विरोध में JFCI गोदाम के मजदूर हड़ताल पर, रणधीर वर्मा चौक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
#
CJP प्रोटेस्ट हुआ समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और FIR वापसी की मांग पर सरकार से बनी सहमति
#
पुलिस लाइन के नए AC सभागार में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोलीकांड का साजिशकर्ता गिरफ्तार,गोली समेत कट्टा बरामद
#
जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन आयोजित, बिनोद कुमार पांडे ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर किया प्रहार
#
फ्रांस दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, G7 शिखर सम्मेलन में भारत की वैश्विक भूमिका पर रहेगी नजर
#
MSME टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग सेंटर का सीएम ने किया शिलान्यास, युवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण
#
जंगल में हुई में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद