Date: 28/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रशांत किशोर की जीत के लिए गया में मां मंगलागौरी मंदिर में पूजा और हवन

7/28/2026 12:14:07 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया : बांकीपुर विधानसभा सीट से जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर की जीत की कामना को लेकर गया में कार्यकर्ताओं ने मां मंगला गौरी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और हवन का अनुष्ठान किया। कार्यकर्ताओं ने मां मंगला गौरी के समक्ष यज्ञ और पूजा कर प्रशांत किशोर की जीत के लिए प्रार्थना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि बांकीपुर विधानसभा सीट से प्रशांत किशोर की जीत पक्की है। इसी विश्वास के साथ मां मंगला गौरी के दरबार में पूजा और हवन किया गया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आगामी 3 तारीख को प्रशांत किशोर की विजय होगी और बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार को देश के अन्य राज्यों से आगे ले जाने के लिए जन सुराज के कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक प्रशांत किशोर को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। उनके अनुसार, क्षेत्र की जनता के बीच भी प्रशांत किशोर को लेकर सकारात्मक माहौल है और लोग उन्हें समर्थन देने की बात कह रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव परिणाम में बांकीपुर की जनता किसके पक्ष में अपना जनादेश देती है।
 
 गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट