Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

JPSC परीक्षा घोटाले के मामले में CID की बड़ी कारवाही, पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते पहुंचे मुख्यालय 

7/28/2026 2:37:34 PM IST

104
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा घोटाले के मामले में पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते आज (28 जुलाई 2026) को रांची स्थित सीआईडी मुख्यालय पहुंचे। ओएमआर शीट में छेड़छाड़ और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में सीआईडी ने उन्हें समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया थ। आपको बता दे की इससे पूर्व में 5 लोगो के गिरफ़्तारी हो चुकी है जिनमें "स्वेता कुमारी गुप्ता" (उप. परीक्षा नियंत्रक), "रामवीर सिंह" (टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर), "मनोज तिवारी" उर्फ़ "अभय तिवारी" (मार्केटिंग मैनेजर), "उष्मान" और "एबाध" (टेक्निकल प्रोग्रामर) शामिल है। 
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए नगेंदर कुमार की रिपोर्ट