Date: 28/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ब्राउन शुगर तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7.59 लाख नकद बरामद
7/28/2026 4:35:18 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Saraikela :
सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर 7 लाख 59 हजार 650 रुपये नकद और 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। एसपी मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर आदित्यपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने राममया बस्ती, मुस्लिम बस्ती समेत विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 7 लाख 59 हजार 650 रुपये नकद और 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की। पुलिस ने ब्राउन शुगर के पुराने आरोपी और फरार चल रहे जावेद अंसारी उर्फ लड्डू के घर पर भी छापेमारी की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग एक मकान की छत पर नशीले पदार्थों की बिक्री से मिले रुपयों का हिसाब-किताब कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस छत पर पहुंची, लेकिन वहां जाने वाला दरवाजा बाहर से बंद मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर छत पर प्रवेश किया। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग छज्जे और पाइप के सहारे भागने लगे। भागते समय आरोपियों ने रुपये से भरे कई झोले सड़क पर फेंक दिए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। मौके से पुलिस ने आजाद अंसारी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। जब्त नकदी की गिनती करने पर कुल 7 लाख 59 हजार 650 रुपये मिले। एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि पुलिस की जांच में कपाली के मिन्नत नगर, जुगसलाई के आजाद नगर और आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती को इस नेटवर्क के प्रमुख ठिकानों के रूप में चिन्हित किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में इमरान, जावेद अंसारी उर्फ लड्डू, राशिद खातून, विपुल कर्मकार, रोहित कर्मकार उर्फ सिपुल और प्रकाश पटेल की संलिप्तता सामने आई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी ने कहा कि आदित्यपुर क्षेत्र में ड्रग्स के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी और सख्ती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने कार्रवाई में शामिल आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार और उनकी टीम की सराहना की। वहीं, थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने कहा कि ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस जवानों को उपलब्ध कराई गई मोटरसाइकिलों का प्रभावी इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे पुलिस टीम घटनास्थल पर तेजी से पहुंचकर अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर पा रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पति की कथित प्रताड़ना के खिलाफ महिला ने उठाई आवाज
#
महिला की मौत के बाद शव गायब, हत्या के आरोप की जांच में जुटी पुलिस
#
तेज रफ्तार वाहन का कहर: 5 वर्षीय बच्ची की मौत, दो महिलाएं घायल, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
#
BDO की गाड़ी पर बड़ा सवाल, 9 साल से बिना नंबर कैसे चल रही थी टाटा सूमो?
#
रोपनी कर रहे किसान पर हमला, ग्रामीणों के हस्तक्षेप से भागे आरोपी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पेट्रोल से जलाकर घायल युवक को देखने पहुंचे माले नेता अस्पताल
#
धनबाद में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का भाजपा पर हमला, राज्यसभा चुनाव पर बोले...
#
अंडर-18 एशिया कप 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम खिताब जीतने के इरादे से जापान रवाना
#
मंत्री अशोक चौधरी के करीबी पर अपराधियों ने किया पिस्टल और चाकू से वार, मचा हड़कंप
#
आईआईटी (आईएसएम) में इंवेंटिव 2026 का होगा भव्य आयोजन, जानिए...