Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सेवा क्षेत्र के वार्षिक सर्वे ASISSE-2026 पर धनबाद में हितधारक जागरूकता कार्यशाला आयोजित
7/31/2026 1:35:15 PM IST
34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :-
देश की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान देने वाले सेवा क्षेत्र के आंकड़ों को और अधिक सटीक एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने आज धनबाद में हितधारक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों को वार्षिक सर्वेक्षण ASISSE-2026 की प्रक्रिया, उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी गई तथा सभी से समय पर सही आंकड़े उपलब्ध कराने की अपील की गई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), उप क्षेत्रीय कार्यालय धनबाद द्वारा होटल सोनोटेल में निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण ASISSE-2026 को लेकर हितधारक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उप महानिदेशक कुमार सुंदरम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सहायक निदेशक जय प्रकाश साह और नयन दीप गुप्ता भी मौजूद रहे। स्वागत संबोधन में नयन दीप गुप्ता ने राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न सांख्यिकीय सर्वेक्षणों की जानकारी देते हुए कहा कि ASISSE-2026 का उद्देश्य सेवा क्षेत्र से जुड़े निगमित उद्यमों का विश्वसनीय और नियमित डेटा एकत्र करना है। उन्होंने कहा कि सभी उद्यमों की सक्रिय भागीदारी से ही यह सर्वे सफल होगा। उप महानिदेशक कुमार सुंदरम ने कहा कि देश की जीडीपी में सेवा क्षेत्र का योगदान 50 प्रतिशत से अधिक है, इसलिए इसे भारतीय अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन कहा जाता है। उन्होंने बताया कि अब तक सेवा क्षेत्र का नियमित और व्यवस्थित डेटा उपलब्ध नहीं हो पाता था। इसी कमी को दूर करने के लिए भारत सरकार ASISSE के माध्यम से हर वर्ष सर्वे कर रही है, ताकि समय पर सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकें और नीति निर्माण में उनका उपयोग किया जा सके। उन्होंने सभी निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सही और गुणवत्तापूर्ण डेटा उपलब्ध कराएं। वहीं कार्यशाला में शामिल विभिन्न सेवा क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उद्यमों में जागरूकता बढ़ेगी और समय पर डेटा उपलब्ध कराने में आसानी होगी, जिससे देश की आर्थिक योजनाओं को और मजबूती मिलेगी। धनबाद में आयोजित इस जागरूकता कार्यशाला का उद्देश्य सेवा क्षेत्र के निगमित उद्यमों को ASISSE-2026 के प्रति जागरूक करना और समय पर सटीक आंकड़े उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना रहा। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय का मानना है कि इससे देश के सेवा क्षेत्र का विश्वसनीय डेटा उपलब्ध होगा, जो भविष्य की आर्थिक नीतियों और विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
#
जामताड़ा में निर्माणाधीन भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन