Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कोलकाता से साइकिल पर निकला शिवभक्त, सुल्तानगंज से बाबाधाम तक जल यात्रा
7/31/2026 1:35:15 PM IST
39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर :
बाबा की महिमा अपरंपार है और उनके भक्तों की आस्था भी उतनी ही निराली। श्रावणी मेले की शुरुआत के साथ ही सुल्तानगंज से देवघर तक कांवरिया पथ पर भक्ति के अनगिनत रंग देखने को मिल रहे हैं। कोई नंगे पांव चल रहा है, कोई दंडवत यात्रा कर रहा है, तो कोई साइकिल से हजारों किलोमीटर का सफर तय कर बाबा के दरबार पहुंच रहा है। ऐसे ही एक अनोखे शिवभक्त से हमारी मुलाकात हुई, जिनकी आस्था हर किसी को प्रेरित कर रही है। कोलकाता के दमदम निवासी 30 वर्षीय असीम विश्वास पिछले दस दिनों से साइकिल पर धार्मिक यात्रा कर रहे हैं। वे कोलकाता से निकलकर पहले सिलीगुड़ी और जल्पाईगुड़ी पहुंचे, फिर साइकिल से सुल्तानगंज आए। यहां उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरने के बाद अब वे उसी साइकिल से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हो गए हैं।असीम विश्वास बताते हैं कि बाबाधाम में जलार्पण करने के बाद वे पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध तारापीठ जाएंगे और फिर अपने घर लौटेंगे। उनका कहना है कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि चार धाम की आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा है, जिसे वे पूरी तरह साइकिल से ही पूरा कर रहे हैं।उनके अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य किसी व्यक्तिगत इच्छा की पूर्ति नहीं, बल्कि भगवान शिव की भक्ति और पूरे विश्व के कल्याण की कामना है। कठिन रास्ते, लंबी दूरी और थकान भी उनकी श्रद्धा के आगे छोटी पड़ गई है। श्रावणी मेले में हर वर्ष आस्था के अनोखे स्वरूप देखने को मिलते हैं। लेकिन साइकिल से हजारों किलोमीटर की यह शिव यात्रा यह संदेश देती है कि जब मन में अटूट विश्वास और भगवान के प्रति समर्पण हो, तो कोई भी मंजिल कठिन नहीं होती।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
#
जामताड़ा में निर्माणाधीन भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन