Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

श्रावणी मेला हुआ हाईटेक, कच्ची कांवरिया पथ पर लगे हेड काउंट कैमरे

7/31/2026 1:35:15 PM IST

38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर : श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की संख्या का अब सटीक आंकड़ा भी जिला प्रशासन के पास होगा। मुंगेर के 26 किलोमीटर लंबे कच्ची कांवरिया पथ पर पहली बार हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जिला प्रशासन ने दो स्थानों पर हेड काउंट कैमरा और ऑटोमैटिक काउंटिंग डिवाइस लगाए हैं, जो इस मार्ग से गुजरने वाले हर कांवरिया की संख्या दर्ज करेंगे। इस पहल का उद्देश्य सिर्फ गिनती करना नहीं, बल्कि भविष्य में कांवरियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। प्रशासन का मानना है कि वास्तविक आंकड़ों के आधार पर अगले वर्षों में शिविर, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवा और सुरक्षा व्यवस्था की बेहतर योजना बनाई जा सकेगी। श्रावणी मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ से होकर बाबा धाम की ओर प्रस्थान करते हैं। लेकिन अब तक इस मार्ग से गुजरने वाले कांवरियों की वास्तविक संख्या का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। इसी कमी को दूर करने के लिए इस वर्ष मुंगेर जिला प्रशासन ने दो महत्वपूर्ण स्थानों पर हेड काउंट कैमरे और आधुनिक काउंटिंग डिवाइस लगाए हैं। ये कैमरे हर गुजरने वाले कांवरिया की संख्या स्वतः रिकॉर्ड कर रहे हैं। इन आंकड़ों से प्रशासन को यह समझने में मदद मिलेगी कि किस दिन कितनी भीड़ रहती है, किन स्थानों पर अधिक सुविधाओं की जरूरत है और भविष्य में किन व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाना चाहिए। यानी डेटा आधारित योजना बनाकर श्रद्धालुओं को और सुरक्षित, सुविधाजनक एवं व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराई जा सकेगी। जिला प्रशासन की यह पहल श्रावणी मेले के प्रबंधन को तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आईटी मैनेजर शाहिल सिंह ने बताया कि मुंगेर में पहली बार इस तरह की हेड काउंटिंग व्यवस्था लागू की गई है। इससे प्राप्त आंकड़े भविष्य की प्रशासनिक रणनीति तय करने में बेहद उपयोगी होंगे। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि तकनीक की मदद से आने वाले वर्षों में कांवरियों को पहले से कहीं अधिक बेहतर सुविधाएं और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए  इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट