Date: 01/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भाई ने भाई को दिया धोखा, हड़प ली ज़मीन?
7/31/2026 7:24:16 PM IST
27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया :
तीन भाई और दो बहन के बीच रहने वाले श्याम बाबू इन दोनों खास परेशान है। वजह जानकर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे,क्योंकि पांच भाई बहनों में श्याम बाबू को अपने ही भाइयों ने उनके जमीन से बेदखल कर दिया है। इतना ही नहीं मकान को ध्वस्त कर उस पर निर्माण भी किया जा रहा है। पूरा मामला गया जिला के बड़की डेल्हा दुलारगंज के रहने वाले श्याम बाबू का है। श्याम बाबू अपने भाई बहनों में भोला प्रसाद, सीमा देवी और शोभा देवी के अलावे रामबाबू , श्याम बाबू है। जो विगत 2024 से अपने ही भाइयों ने उनके अपने जमीन पर से बेदखल कर पूरा जमीन हड़पने का साजिश किया है। इसकी शिकायत तत्कालीन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा वर्तमान लगभग सभी उच्च पदाधिकारी के साथ-साथ तत्कालीन भू राजस्व मंत्री विजय सिंहा तक फरियाद लगा चुके हैं, लेकिन आज भी भ्रष्टाचार की बली बेदी पर श्याम बाबू कुर्बान है। न्याय के लिए लगभग सभी लोगों के दरवाजे से लौट कर अंततः मीडिया के सामने अपनी फरियाद रखी है। उन्होंने कहा कि पिताजी की मृत्यु के बाद सामाजिक तौर पर समाज के समस्त गणमान्य लोगों के बीच आपसी सहमति और समझौते के बाद बटवारा हुआ था । लेकिन उन्हें क्या पता था कि एक ही पिता के पुत्र भोला प्रसाद और राम बाबू उन्हें अपनी ही जमीन से बेदखल कर देंगे। श्याम बाबू बताते हैं कि उनके हिस्से में जो भी जमीन आया उस पर कभी भी उन्होंने हाय तौबा नहीं मचाई। लेकिन उनके अपने भाई भोला प्रसाद और राम बाबू उन्हें जो भी आपसी राय और समझौते से मिली उस जमीन और मकान को जबरन हड़प लिया। उन्होंने कहा कि इस बात की फरियाद लेकर हम लगभग सभी उच्च पदाधिकारी के दरवाजे जाकर थक चुके हैं। लेकिन आज तक उन्हें न्याय नहीं मिला। अंत में उन्होंने मीडिया का सहारा लेकर अपनी बात सार्वजनिक तौर पर रखने की कोशिश की है। चलिए श्याम बाबू की जुबानी आपको पूरी कहानी सुनाते हैं किस तरह श्याम बाबू अपने ही भाइयों के वजह से दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। श्याम बाबू बताते हैं कि समाज के बीच समाज के समस्त लोगों के सामने सभी के राय सहमति से बटवारा हुआ था , लेकिन इसे मानने को भोला प्रसाद और राम बाबू मानने कतई तैयार नहीं है। माताजी के नाम का जमीन और मकान भोला प्रसाद और पिताजी का जमीन और दुकान तथा तीनों भाई के नाम से जमीन और मकान रामबाबू ने हड़प लिया । सीधे सरल स्वभाव के श्याम बाबू का का जमीन और दुकान के साथ और मकान जबरन हड़प लिया। रामबाबू और भोला प्रसाद और उनके परिवार जनों ने कहा कि विवाद है तो कोर्ट से बटवारा कर लिया जाए। एक मीटिंग रखा गया परिवार के बीच में। उसमें भोला प्रसाद और रामबाबू ने तथा उनके परिवार लोगों ने कहा, ऐसी बात है तो फिर से कोर्ट से बटवारा कर लिया जाए। श्याम बाबू ने बटवारा का अर्जी तैयार कर लिया था। जब श्याम बाबू ने दूसरे दिन अर्जी लेकर गणमान्य लोगों के साथ उन लोगों के पास पहुंचे, तो अभद्र व्यवहार करते हुए भगा दिया और सभी लोग मिलकर कहने लगे देखते हैं कोर्ट और थाना क्या करता है, हम उससे निपट लेंगे। सीधे-साधे श्याम बाबू को जबरन उनकी जमीन हड़पने की नीयत से अपनी कुदृष्टि हमेशा बनाए रखते हैं। और यही वजह है कि चांदी के जूते से भ्रष्ट पदाधिकारी को पैसे देकर सारी व्यवस्था को तहस-नहस करने पर आपदा है। लेकिन श्याम बाबू बताते हैं कि उन्हें न्याय प्रिय मगध प्रमंडल के आईजी विकास वैभव पर पूरा भरोसा है। उनका मानना है कि बिहार में न्याय का पर्याय बन चुके विकास वैभव साहब उनको अवश्य न्याय दिलाएंगे।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो मामले का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
#
चोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
#
पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को उम्रकैद, 4 साल बाद मिला इंसाफ
#
जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
#
50 हजार रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने फूंका पीएम मोदी का पुतला , धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा का किया मांग
#
NH-19 पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल
#
बड़कीटांड़ जीतपुर रोड पर भू-धंसान, सड़क किनारे बना बड़ा गोफ; लोगों में दहशत
#
मजदूरों के शोषण पर सांसद ढुल्लू महतो ने लाल झंडे को घेरा, अशोक मंडल UCWU में हुए शामिल
#
सेंधमारी कर अपराधियों ने की जेवर दुकान में 20 लाख की चोरी,जाँच में जुटी पुलिस