Date: 30/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को उम्रकैद, 4 साल बाद मिला इंसाफ
7/30/2026 5:39:29 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर :
मुंगेर में चार साल पुराने दहेज हत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पत्नी को जिंदा जलाकर हत्या करने वाले पति को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक गुप्ता की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 25 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। मृतका के परिजनों ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि चार साल के लंबे संघर्ष के बाद उन्हें इंसाफ मिला है। मामला धरहरा थाना क्षेत्र के मानगढ़ गांव का है। मुंगेर व्यवहार न्यायालय में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक गुप्ता की अदालत ने आरोपी संजीत कुमार को पत्नी खुशबू देवी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं दहेज प्रताड़ना के मामले में तीन वर्ष के कारावास की भी सजा दी गई। अदालत ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। सजा के बिंदु पर हुई बहस में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक शाहिद कमाल, जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता कृष्णानंद सिंह ने अपना पक्ष रखा। अपर लोक अभियोजक शाहिद कमाल ने बताया कि 27 जून 2021 को आरोपी संजीत कुमार ने दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी खुशबू देवी पर किरासन तेल छिड़ककर आग लगा दी थी। गंभीर रूप से झुलसी खुशबू देवी की इलाज के दौरान 1 जुलाई 2021 को पटना के पीएमसीएच में मौत हो गई थी। इलाज के दौरान दिए गए फर्द बयान में खुशबू देवी ने अपने पति को ही घटना का जिम्मेदार बताया था। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और अनुसंधान के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मृतका के भाई सोहन कुमार ने कहा कि बहन की शादी घटना से लगभग दो वर्ष पहले हुई थी। बाद में पता चला कि आरोपी की पहले भी एक शादी हो चुकी थी, जिसकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। इतना ही नहीं, खुशबू की शादी के बाद भी उसने दूसरी महिला से विवाह कर लिया था। वह लगातार दहेज की मांग करता था और बहन को प्रताड़ित करता था। उन्होंने कहा कि चार साल तक परिवार ने न्याय की लड़ाई लड़ी और आज अदालत के फैसले से पूरे परिवार को संतोष मिला है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिंदल मॉल फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ से 4 साजिशकर्ता गिरफ्तार,एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी घटना की जानकारी दी...
#
750 करोड़ के कथित GST फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी , मचा हड़कंप....
#
डोभो पुल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये नकद बरामद; नशे के कारोबार में मचा हड़कंप.....
#
आरा स्थित कृष्ण कला भवन में और पटना सहित कई ठिकानों पर EOU की छापेमारी से मचा हड़कंप....
#
पुलिस चेकिंग से भागी तेज रफ्तार कार के फटे दोनों टायर, 2 युवक-2 युवतियां हिरासत में; शराब और हॉकी समेत सामान बरामद....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को उम्रकैद, 4 साल बाद मिला इंसाफ
#
झारखंड के तीस लाख के इनामी टीपीसी कमांडर बृजेश गंझू पुलिस इनकाउंटर में हुआ ढेर,मुठभेड़ में डीएसपी और हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
#
बिहार में आज भी गुंडा राज ? ,जमीन विवाद में तीन युवकों को लाठी-डंडों से बेरहमी से बिहार के गुंडे ने की पिटाई ,वीडियो हुआ वायरल
#
साधु बनकर महिला से ठगी, ग्रामीणों ने तीन युवकों को दबोचा
#
रांची पहुंचीं कुनिका सदानंद, छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान