Date: 30/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
7/30/2026 4:08:53 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर :
एमजीएम थाना पुलिस की कार्रवाई में 9.2 किलोग्राम गांजा, 31 हजार 360 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक पूर्वी सिंहभूम और दो पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के निवासी हैं। पुलिस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एमजीएम थाना पुलिस ने बेको गांव में छापेमारी कर मंतोष महतो उर्फ बुधू महतो को गिरफ्तार किया। उसके घर से 7.2 किलोग्राम गांजा, 6 हजार 400 रुपये नकद और एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से गांजा लाकर अपने घर में छिपाता था और स्थानीय इलाकों में उसकी बिक्री करता था। उसने पुलिस को यह भी बताया कि बंदवान से दो तस्कर गांजा लेकर उसके घर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बेको से छोटाबांकी जाने वाले मार्ग पर जाल बिछाया और मोटरसाइकिल से आ रहे दो तस्करों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से 2 किलोग्राम गांजा और गांजा बिक्री के 24 हजार 960 रुपये नकद बरामद हुए। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 9.2 किलोग्राम गांजा, 31 हजार 360 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक जियो कीपैड फोन और एक टचस्क्रीन मोबाइल फोन जब्त किया है। मामले में एमजीएम थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केशरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को उम्रकैद, 4 साल बाद मिला इंसाफ
#
50 हजार रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा
#
गया हत्याकांड का 6 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
#
कड़ी सुरक्षा में धनबाद लाए गए 2.20 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांचों आरोपी, मेडिकल जांच के बाद भेजे गए जेल
#
मामूली विवाद में देवर ने भाभी का धड से सर किया अलग, मचा हाहाकार ,पुलिस मौके पर पहुंची
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की पदयात्रा, सांसद ढुल्लू महतो शामिल
#
शिक्षा के जरिये नई पीढ़ी के बच्चो नेअपने गांव पर लगे बदनामी के कलंक को मिटाया ,एसपी ने इन्हे किया सम्मानित
#
महिला से चेन छिनतई मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,दुकानदार सहित दो किया गिरफ्तार ,सामान बरामद
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
#
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी DRM कर्मचारी बन लाखों रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार