Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
50 हजार रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा
7/30/2026 12:53:42 PM IST
224
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Khunti :
झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामले में खूंटी जिले के अहतु थाना की प्रभारी सपना सुलेखा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि एक मामले में कार्रवाई के बदले लाखों रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर यह बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, अहतु थाना प्रभारी सपना सुलेखा ने श्याम कुमार नामक व्यक्ति से एक मामले में काम करने के एवज में कुल 4 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद सौदा तय हुआ और एडवांस के रूप में 50 हजार रुपये देने की बात बनी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही थाना प्रभारी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी थाना प्रभारी को अपने साथ ले गई। मामले में पूछताछ जारी है और रिश्वत मांगने से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। एसीबी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एसीबी की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। रिश्वतखोरी के खिलाफ इस कार्रवाई को झारखंड में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की कथित साजिश रच रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, हथियार बरामद ....
#
गया रेलवे स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा बरामद, एक यात्री गिरफ्तार......
#
अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश ...
#
पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एनडीपीएस की खिलाफ होगी कार्रवाई, बनेगी विशेष रणनीति......
#
अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई,500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त,बालू तस्करों मे मचा हड़कंप..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
भरत तिवारी एनकाउंटर अपडेट : भरत तिवारी की भाभी और दो प्रत्यक्षदर्शियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष कराया अपना बयान दर्ज