Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 
 102 एंबुलेंस कर्मियों का हंगामा, एसीओ पर गंभीर आरोप

8/1/2026 4:28:53 PM IST

31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा : भोजपुर में 102 एंबुलेंस सेवा के चालक और ईएमटी कर्मियों ने एसीओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मियों ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक से मिलकर शिकायत पत्र सौंपा है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि, आरोपों पर अभी एसीओ की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। भोजपुर जिले में संचालित 102 एंबुलेंस सेवा के चालक एवं इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन आज आरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने जिला कार्यक्रम प्रबंधक रवि रंजन कुमार से मुलाकात कर एसीओ राजेश ओझा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कर्मचारियों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि सरकारी 102 एंबुलेंस से पेट्रोल निकालकर निजी वाहन में इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही ड्यूटी रोस्टर में मनमानी, हाजिरी में छेड़छाड़, बिना सूचना अनुपस्थित दर्ज करने और कई कर्मचारियों की ड्यूटी काटने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। कर्मियों का कहना है कि इससे उनके वेतन पर भी असर पड़ रहा हैकर्मचारियों ने आवेदन में अभद्र व्यवहार, जातिगत भेदभाव, सरकारी संसाधनों के निजी उपयोग और नियमों के विपरीत कार्य करने के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल एसीओ राजेश ओझा की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की पुष्टि या खंडन हो सकेगा। अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच और उसके परिणाम पर टिकी है।
 
आरा से कोयलांचल लाइव से आसुतोष पांडेय की रिपोर्ट